हले पति की ली जान, 16 साल बाद उसी प्लेन को उड़ाते समय हुई पायलट पत्नी की मौत, दंपति की 'कातिल' येती एयरलाइंस
Updated on
17-01-2023 07:26 PM
काठमांडू : 'येती एयरलाइंस' के छोटे यात्री विमान को उड़ाते समय 2006 में एक दुर्घटना में मारे गए अपने पति के लिए दुखी अंजू काठीवाड़ा ने पायलट बनने का फैसला किया था। वह विमानन की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गईं थी। पति की मृत्यु के 16 साल बाद अंजू भी 'यति एयरलाइंस' का विमान उड़ा रही थीं, जो रविवार को पोखरा हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। हादसे में अंजू की मौत हो गई। विमान में 72 लोग सवार थे।
अंजू की शादी दीपक पोखरेल से हुई थी, जो नेपाल सेना के हेलीकॉप्टर उड़ाते थे। शादी के कुछ साल बाद 'येती एयरलाइंस' के पायलट बने दीपक की 2006 में जुमला जिले में एक ट्विन-ओटर दुर्घटना में मौत हो गई थी। अपने दामाद की मृत्यु के बाद, अंजू के पिता उसे पढ़ने के लिए भारत भेजना चाहते थे। लेकिन वह नहीं मानी। पति की आकस्मिक मृत्यु के शोक में, उसने पायलट बनने के लिए पढ़ाई करने के लिए अमेरिका को चुना।
येती एयरलाइंस ने ही ली पत्नी की जान
'येती एयरलाइंस' के एक प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला के अनुसार, अपने पति की मृत्यु के बाद बीमा दावे के रूप में प्राप्त धन का उपयोग अंजू ने विमानन की पढ़ाई के लिए किया। वह 2010 में 'येती एयरलाइंस' से जुड़ीं और अपने सपने को पूरा कर कैप्टन बनीं। लेकिन दीपक की मौत के 16 साल बाद, अंजू की मृत्यु हो गई जब उनका 9ए-एएनसी एटीआर-72 विमान पोखरा में पुराने हवाई अड्डे और नए हवाई अड्डे के बीच सेती नदी के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद
रविवार को हुई दुर्घटना के बाद अब तक किसी के जीवित बचे होने की सूचना नहीं है। येती एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त विमान का 'ब्लैक बॉक्स' और एक शव सोमवार को दुर्घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है। 'कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर' (सीवीआर) और 'फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर' (एफडीआर) दोनों को बरामद कर लिया गया। सीवीआर कॉकपिट में रेडियो प्रसारण और अन्य ध्वनियां रिकॉर्ड करता है, जैसे पायलटों के बीच बातचीत, और इंजन से आने वाली आवाज आदि।
ढाका: बांग्लादेश अपनी वायु सेना के लिए चीनी फाइटर जेट खरीदने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश और चीन के बीच 24 चीनी J-10CE मल्टी रोल…
कोलंबो/वॉशिंगटन: अमेरिका भारत के एक और पड़ोसी देश श्रीलंका को सैटेलाइट सर्विलांस सिस्टम देगा। अमेरिका ने श्रीलंका की समुद्री सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।…
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बीते रविवार को ईरान के साथ बातचीत के लिए स्विटजरलैंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बातचीत में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के लिए खुलकर अपना…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले से कुछ दिन पहले एक भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने दो कौमी नजरिए की बात की…
ढाका: बांग्लादेश की सबसे बड़ी इस्लामिक राजनीतिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए एक खतरनाक चाल चल रही है। वह इसके लिए भारत विरोधी एजेंडा फैलाने में लगी है,…
लंदन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस्तीफा देंगे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्टार्मर इमिग्रेशन और ऊर्जा जैसे दो…
बर्गेनस्टॉक: अमेरिका के साथ हो रही बातचीत ईरान के लिए जमकर फायदेमंद साबित हो रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसका खुलासा किया है। अराघची ने बताया…
बीजिंग: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान फरवरी में पदभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। इस बार वे पुरानी पंरपराओं को तोड़ते हुए अपनी…