Select Date:

पति का कॉलर पकड़कर घसीटा, कोर्ट परिसर में बवाल:पत्नी बोली-भरण-पोषण के लिए पैसे नहीं दे रहा,6 साल से अलग रह रहे हैं दोनों

Updated on 13-12-2022 06:38 PM

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में भरण-पोषण को लेकर परिवार न्यायालय में पेशी पर आए पति-पत्नी कोर्ट परिसर में हाथापाई पर उतारू हो गए। मामला इतना बढ़ा कि दोनों न्यायालय से निकलकर एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराने पुलिस थाने पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार एमसीबी जिला अंतर्गत टीना दफाई छोटी बाजार निवासी शशि का विवाह शक्ति जिला अंतर्गत नंदेली निवासी सोहन धिरहे के साथ साल 2014 में हुआ है। पिछले 6 सालों से दोनों पति-पत्नी अलग रह रहे हैं। 7 साल की उनकी एक बेटी भी है। शशि के की ओर से परिवार न्यायालय मनेंद्रगढ़ में भरण-पोषण प्राप्त करने के लिए परिवाद पेश किया गया है।

परिवाद अंतर्गत महिला का पति नंदेली जिला शक्ति निवासी सोहन धिरहे सोमवार को पहली बार कोर्ट से मिले नोटिस पर परिवार न्यायालय मनेंद्रगढ़ में उपस्थित हुआ था। कोर्ट की ओर से दोनों पति-पत्नी को मध्यस्थता के लिए भेजा गया। न्यायालय परिसर में मध्यस्थता के दौरान पति-पत्नी में भरण-पोषण की राशि को लेकर विवाद होने लगा।

विवाद न्यायालय के बाहर तक आ गया। पत्नी के द्वारा पति के ऊपर राशि न देने और बच्चे का भरण पोषण नहीं किए जाने का आरोप गलाते हुए मारपीट भी की। मामला इतना बढ़ गया कि पति की ओर से स्थानीय पुलिस थाने में पत्नी के खिलाफ लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई दी। वहीं उसकी पत्नी ने भी भरण-पोषण की राशि नहीं दिए जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पति-पत्नी का बयान लेने के बाद उन्हें फिर से कोर्ट की में जाने की सलाह दी है।

प्रदेश में इस तरह के कई और मामले सामने आए थे

भानुप्रतापपुर में साल भर पहले ग्राम पेवारी में शराब के नशे में रोज मारपीट करने से परेशान होकर पत्नी ने पति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पेवारी निवासी मुरहाराम सलाम (60) रोज-रोज शराब पीकर घर आकर पत्नी बिसंतीन सलाम (52) को परेशान करता था। सोमवार को भी मुरहाराम सलाम लगभग साढ़े छह बजे शराब पीकर पहुंचा और पत्नी बिसंतीन सलाम से खाना मांगा।

खाना खाने के बाद पत्नी उसे रोज शराब पीकर आने व परेशान करने को लेकर समझा रही थी। इसको लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। इसके बाद मुरहाराम ने नशे मारपीट करने लगा। इससे पत्नी आक्रोशित होकर चूल्हा में जला हुआ आधा बचे हुए डंडे से कनपटी के पास कई बार वार कर दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
गरियाबंद। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान…
 24 June 2026
गरियाबंद। समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के विशेष जरूरतमंद बच्चे (सीडब्ल्यूएसएन) 9 दृष्टिबाधित छात्रों को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल एवं मोबाइल किट वितरित किए गए। कलेक्टर बीएस उइके…
 24 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के गरीब और मध्यम वर्गीय मरीजों को मुफ्त और आधुनिक पैथोलॉजी जांच की सुविधा देने के लिए साल 2020 में शुरू की गई महत्वाकांक्षी ‘हमर लैब’ योजना बंद की…
 24 June 2026
रायपुर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिए साय सरकार ने मंगलवार को तीन बड़े फैसले किए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक हुई।इसमें…
 24 June 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए यातायात पुलिस ने रायगढ़-ओडिशा हाईवे पर जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान पांच भारी वाहन चालक शराब…
 24 June 2026
नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। ईसाई धर्म को मानने वाले 26 परिवारों ने आरोप है कि मंगलवार को गांव के…
 24 June 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। 22 जून को दंतेवाड़ा जिले के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने वाला मानसून महज 24 घंटे के भीतर राज्य के…
 24 June 2026
बलौदाबाजार। जिले में शिक्षिका काजल ठाकुर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक अभिषेक जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना…
 24 June 2026
रायपुर। प्रदेश में नागरिकों को बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत आयुष्मान…
Advt.