Select Date:

ऋषिकेश कानिटकर इंडियन विमेंस टीम के बैटिंग कोच बने:रमेश पवार को NCA भेजा

Updated on 07-12-2022 06:17 PM

पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर ऋषिकेश कानिटकर इंडियन विमेंस टीम के बैटिंग कोच बनाए गए हैं। जबकि टीम के हेड कोच रमेश पवार को नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) भेजा गया है। पवार बेंगलुरू में वीवीएस लक्ष्मण के साथ काम करेंगे।

BCCI ने मंगलवार को बताया कि ऋषिकेश 9 दिसंबर से मुंबई में शुरू हो रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज से पहले टीम से जुड़ जाएंगे।

48 साल के पूर्व क्रिकेटर कानिटकर ने इंडियन विमेंस टीम का कोच बनने के बाद कहा- 'राष्ट्रीय महिला टीम का बैटिंग कोच बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। मुझे इस टीम में जबर्दस्त संभावनाएं दिख रही हैं और हमारे पास युवाओं और अनुभव का अच्छा मिश्रण है। मुझे लगता है कि यह टीम आगे की चुनौती के लिए तैयार है। आगे कुछ बड़ी प्रतियोगिताएं आ रही हैं और यह टीम के साथ बतौर बैटिंग कोच मेरे लिए भी रोमांचक होने वाला है।'

वहीं, विमेंस टीम के पूर्व हेड कोच रमेश पवार ने कहा- 'सीनियर विमेंस टीम के मुख्य कोच के रूप में मेरा अनुभव अच्छा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में मैंने कुछ दिग्गजों और देश के उभरते टैलेंट के साथ काम किया है। NCA में अपनी नई भूमिका के साथ मैं अपने वर्षों के अनुभव को आगे बढ़ाना चाहूंगा। बेंच स्ट्रेंथ के विकास के लिए वीवीएस लक्ष्मण के साथ काम करने के लिए एक्साइटेड हूं।'

कोच्ची टस्कर्स के असिस्टेंट कोच रहे, विवाद के चलते रिजाइन किया था
कानिटकर ने अपनी कोचिंग में टीम इंडिया को इस साल की शुरुआत में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाया था। इतना ही नहीं, वे वीवीएस लक्ष्मण के साथ हाल ही में न्यूजीलैंड दौरा करके लौटी टीम इंडिया के कोचिंग स्टॉफ का हिस्सा थे।

वे 2011 में IPL की फ्रेंचाइजी कोच्ची टस्कर्स के असिस्टेंट कोच बने थे, लेकिन सीजन शुरू होने के पहले की एक विवाद के चलते उन्हें हटा दिया गया था। 2015-16 में वे गोवा की रणजी टीम के हेड कोच बने। 2016-2019 तक उन्होंने तमिलनाडु रणजी टीम के हेड कोच रहे।

आखिरी ओवर पर चौका जमाकर भारत को जिताया था सिल्वर जुबली कप
कानिटकर ने 1998 में भारत को सिल्वर जुबली कप जिताया था। उन्होंने फाइनल मुकाबले के आखिरी ओवर में पाकिस्तान के सकलेन मुश्ताक की बॉल पर चौका जमाया था। टीम इंडिया को अंतिम 2 गेंदों में 3 रन की जरूरत थी। उस मैच को भारत ने 3 विकेट से जीता था। कानिटकर के अलावा सौरव गांगुली (124) ने शतक जमाया था।

ढाका स्टेडियम में पाकिस्तान ने बल्लेबाजी करते हुए 314 का स्कोर खड़ा कर दिया। जिसे भारत ने 7 विकेट खोकर हासिल किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
 13 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
 13 June 2026
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
 13 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
 13 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…
Advt.