शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह कई वृहद आर्थिक आंकड़ों की घोषणाओं तथा
वैश्विक रुख से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। इस सप्ताह सोमवार
को जुलाई के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़े आने हैं। वहीं बुधवार को
थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े आएंगे।
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘इस सप्ताह
बाजार की दिशा वैश्विक बाजारों के रुझान के अलावा कुछ महत्वपूर्ण वृहद
आर्थिक आंकड़े तय करेंगे। सप्ताह के दौरान मुद्रास्फीति के अलावा विनिर्माण
और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े आने हैं।’’ इसके अलावा विदेशी कोषों का
प्रवाह और डॉलर के मुकाबले रुपये का उतार-चढ़ाव भी बाजार की दृष्टि से
महत्वपूर्ण रहेगा।
क्या कहते हैं जानकार?
सैमको सिक्योरिटीज में बाजार परिप्रेक्ष्य प्रमुख अपूर्व सेठ ने कहा,
‘‘वैश्विक बाजारों को बेसब्री से अमेरिका के मुद्रास्फीति के आंकड़ों का
इंतजार है। इन आंकड़ों पर सभी की निगाह रहेगी, क्योंकि इसके आधार पर ही पता
चलेगा कि फेडरल रिजर्व का आगे का रुख क्या रहता है।’’
कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी शोध (खुदरा) प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा कि
कच्चे तेल की कीमतों का उतार-चढ़ाव और डॉलर के मुकाबले रुपये का रुख बाजार
की धारणा को प्रभावित करेगा।
बीते सप्ताह बाजार कैसा था?
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 989.81 अंक या 1.68 प्रतिशत
के लाभ में रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 293.90 अंक 1.67
प्रतिशत चढ़ गया। रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष शोध अजित मिश्रा का मानना
है कि बाजारों में अभी तेजी का रुख जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बाजार में
अभी व्यापक रूप से लिवाली का रुझान दिख रहा है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
नई दिल्ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्योरिटी की…
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्लोबल मार्केट…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…