कोलकाता-पंजाब के मैच में कैसा खेलेगी पिच? मुकाबले पर बारिश का खतरा
Updated on
06-04-2026 05:29 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइडराइडर्स (केकेआर) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच सोमवार की शाम कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। अपने घरेलू मैदान में पंजाब किंग्स को हराकर 2 अंक लेना केकेआर के लिए बड़ी चुनौती है। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। केकेआर अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाकर अंकतालिका में नौवें स्थान पर मौजूद है।
केकेआर को अपने पहले मुकाबले में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अपने घरेलू मैदान इडेन गार्डन्स में केकेआर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 65 रन से हारी थी। ऐसे में पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाला सीजन का तीसरा मुकाबला केकेआर के लिए बेहद अहम है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब को हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी।
कोलकाता और पंजाब के मैच की पिच रिपोर्ट
पिच की बात करें तो ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। तेज आउटफील्ड के कारण रन बनाना आसान रहता है। यहां की सतह सपाट होती है और गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर खेल पाते हैं। मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो जाती है और स्पिन गेंदबाज असर दिखाने लगते हैं। छोटी बाउंड्री और ओस के कारण यहां लक्ष्य का पीछा करना अक्सर आसान होता है।
मैच में बारिश होने की संभावना
मौसम का मिजाज केकेआर और पीबीकेएस को परेशान कर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, केकेआर-पीबीकेएस मुकाबले पर मौसम का असर पड़ सकता है। शहर में पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है और बारिश होने के आसार हैं। बारिश के साथ ही तेज हवाएं और आंधी-तूफान भी मैच में रुकावट डाल सकते हैं। शाम 7:00 बजे से 8:00 बजे के बीच बारिश की संभावना 40 प्रतिशत है, जो अगले घंटे में बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगी और रात में धीरे-धीरे कम हो जाएगी। ऐसे हालात में मैच छोटा किए जाने की संभावना बढ़ जाती है।
अच्छी फॉर्म में पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स को हराना केकेआर के लिए आसान नहीं होने वाला है। पंजाब सीजन के अपने दोनों मुकाबले जीतकर अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। पंजाब की बल्लेबाजी विस्फोटक है तो गेंदबाजी घातक है। बल्लेबाजी में पंजाब की ताकत दोनों ओपनर (प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह) के साथ ही कूपर कोनोली और श्रेयस अय्यर हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, विजय कुमार वैशाक और युजवेंद्र चहल हैं। मार्को जानसेन और मार्क्स स्टॉयनिस टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी को संतुलित बनाते हैं। इस तरह पंजाब की टीम बेहद संतुलित और मजबूत है।
दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें केकेआर का पलड़ा भारी है। केकेआर ने 21 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पंजाब किंग्स ने 13 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला रद्द हो गया था।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे का चयन किया गया है। टेस्ट और वनडे टीम का…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…