Select Date:

आखिर IPL के कोहिनूर कैसे बन गए सैम करन:वे 4 कारण, जिससे IPL मिनी ऑक्शन में सबसे महंगे बिके

Updated on 24-12-2022 05:24 PM

IPL 2023 के लिए मिनी ऑक्शन शुक्रवार को हुआ। 10 टीमों ने 167 करोड़ रुपए की रकम खर्च कर 80 प्लेयर्स खरीदे। इस ऑक्शन से एक खास ट्रेंड उभर कर सामने आया। जो खिलाड़ी एक से ज्यादा स्किल के धनी हैं, उन पर पैसों की बरसात हुई। इसमें सैम करन ने बाजी मारी। पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा। वे पिछले साल चेन्नई टीम से खेले थे।

इसके अलावा, कैमरून ग्रीन, बेन स्टोक्स, निकोलस पूरन ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्हें 15 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत देकर खरीदा गया। मुंबई ने कैमरून ग्रीन को 17.50 करोड़ में, चेन्नई ने बेन स्टोक्स-16.25 करोड़ में और लखनऊ ने निकोलस पूरन के लिए 16 करोड़ रुपए दिए।

पहले जानते हैं क्यों सबसे महंगे बिके करन, उनकी 4 खासियत

  • करन 3 डायमेंसनल प्लेयर हैं यानी बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग कर सकते हैं।
  • डेथ ओवर स्पेशलिस्ट हैं। मैच के 17 से 20 ओवर में अपनी गेंदबाजी से मैच पलटने का हुनर रखते हैं।
  • लोअर ऑर्डर पर बल्लेबाजी करते हैं यानी शुरुआती विकेट गिरने के बाद जरूरत पड़ने पर रन बना सकते हैं।
  • टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द फाइनल और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। फाइनल में 3 और टूर्नामेंट में 13 विकेट लिए।

एक से ज्यादा स्किल वाले खिलाड़ियों को बेस प्राइस से 10 गुना ज्यादा पैसा मिला
यह ट्रेंड जाने-माने इंटरनेशनल खिलाड़ियों के साथ-साथ अनकैप्ड प्लेयर्स पर भी लागू होता देखा गया। इन खिलाड़ियों पर बेस प्राइस से 10 गुना ज्यादा तक बोली लगी है। वहीं, सिंगल स्किल वाले ऐसे सितारे जिनका नाम भले ही बड़ा हो अगर हाल-फिलहाल फॉर्म अच्छी नहीं तो उनपर कम बोली लगी।

मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों का दूसरा सेट ऑलराउंडर्स का था। पहले से उम्मीद थी कि इस लिस्ट में शामिल खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा बोली लग सकती है। ये ऐसे सितारे हैं जो बैट और बॉल दोनों के साथ मैच पलटने की क्षमता रखते हैं। देखते हैं इस लिस्ट में और किन सितारों पर ज्यादा बोली लगी और क्यों लगी…

1. कैमरून ग्रीन...टॉप ऑर्डर बैटर हैं, 140+ की स्पीड से बॉलिंग कर सकते हैं
ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर बैटर कैमरून ग्रीन का नाम पहली बार IPL ऑक्शन में आया है। उन्हें मुंबई इडियंस की टीम ने 17.50 करोड़ रुपए में खरीदा। उनके लिए कई टीमों ने बोली लगाई थी।

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर पारी की शुरुआत में तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं। साथ ही 140 से अधिक की गति से गेंदबाजी कर सकते हैं। ग्रीन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के भारतीय दौरे पर विस्फोटक पारी खेलकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
 13 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
 13 June 2026
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
 13 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
 13 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…
Advt.