राट कोहली का यह बल्ला कितने का बिकेगा, धाकड़ टीमों की धज्जियां उड़ा देते हैं!
Updated on
16-01-2023 06:00 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप से पहले विध्वंसक फॉर्म पा ली है। सबसे सुखद बात है कि पूर्व कप्तान विराट कोहली भी पुराने अंदाज में लौट आए हैं। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने दूसरा शतक जड़ा तो टीम इंडिया दूसरी बार 400 रनों के आसपास का स्कोर खड़ा किया। यही नहीं, श्रीलंका को वर्ल्ड रिकॉर्ड 317 रनों से हराया। यह वनडे इतिहास की रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है। किंग कोहली ने 110 गेंदों का सामना किया, जबकि 8 छक्के और 13 चौके उड़ाते हुए नाबाद 166 रनों की पारी खेली।
महानतम बल्लेबाजों में शामिल हैं विराट कोहली
किंग कोहली जब यह ताबड़तोड़ पारी खेलकर पवेलियन लौट रहे होंगे तो श्रीलंकाई बल्लेबाज जरूर चेक करना चाहेंगे कि आखिर उनका बल्ला किस लकड़ी का बना है। एक वक्त था जब महान डॉन ब्रैडमैन, विवियन रिचर्ड्स और सचिन तेंदुलकर के लिए यह बातें की जाती थीं, लेकिन कोहली ने जो रफ्तार पकड़ी तो किसी के रोके नहीं रुक रहे हैं। बीच में थोड़ी रुकावट जरूर देखने को मिली, लेकिन एक बार फिर कोहली का बल्ला चल पड़ा है सीना तान।
विराट कोहली कितने के बल्ले से खेलते हैं
कोहली के बैट की बात करें तो वह उनका बल्ला 20 से 70 हजार रुपये तक का होता है। एशिया कप-2022 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए उनके लिए खास बल्ले बनाए गए थे। MRF ने उनके लिए Gold Wizard बल्ला दिया था, जो अंग्रेजी विलो लकड़ी से बनाया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो उसकी कीमत 22 हजार रुपये थी। कोहली वैसे अक्सर MRF Grand Edition का बल्ला यूज करते हैं।
डॉन ब्रैडमैन का बल्ला 1.9 करोड़ में बिका था, कोहली निकल सकते हैं आगे
जिस अंदाज में कोहली बल्ले से रन बरसा रहे हैं उनके बल्ले की अगर बोली लगाई जाए तो हजारों के बल्ले आसानी से करोड़ों में बिक सकता है। डॉन ब्रैडमैन के बल्ले का ऑक्शन 2021 में हुआ था, जिसे 1.9 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। कोहली जैसी ही दीवानगी एक समय भारतीय महान सचिन के लिए थी। आज भी अगर उनके बल्ले की नीलामी की जाए तो ढेरों क्रिकेट फैंस उद्योगपति या क्रिकेट क्लब बड़ी बोली लगाने को तैयार होंगे। खैर, कोहली का यह अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है और जिस तरह उन्होंने घरेलू मैदान पर सबसे अधिक शतकों (21 शतक) का रिकॉर्ड चकनाचूर किया मास्टर ब्लास्टर भी खुश होंगे।
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…