Select Date:

HDFC बैंक से इस्तीफा देने वाले अतानु चक्रवर्ती के आरोपों में कितना दम? इसकी जांच करेंगी 3 लॉ फर्म

Updated on 25-03-2026 12:21 PM
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक ने अपने पूर्व पार्ट-टाइम चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफे की जांच के लिए तीन लॉ फर्म्स को नियुक्त किया है। इनमें भारत की Trilegal और Wadia Ghandy & Co के साथ एक अमेरिकी लॉ फर्म भी शामिल है। इन फर्म्स को चक्रवर्ती के इस्तीफे वाले पत्र की समीक्षा करने और बैंक में गवर्नेस यानी कामकाज के नियमों का पालन सही तरीके से हुआ या नहीं, इसकी जांच करने को कहा गया है।

सूत्रों के अनुसार, ये फर्म्स बैंक की पिछली बोर्ड मीटिंग्स के रिकॉर्ड भी देखेंगी, ताकि यह समझा जा सके कि चक्रवर्ती ने अपने पत्र में जिन मूल्यों और नैतिकता से जुड़े मतभेदों की बात कही, उसमें कितनी सच्चाई है। हालांकि कहा गया है कि वह चक्रवर्ती के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेगा

इस्तीफे में क्या कहा?

अतानु चक्रवर्ती ने 18 मार्च को तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इससे पहले गवर्नेस, फर्म नॉमिनेशन और रेमुनरेशन कमेटी के चेयरमैन को लिखे पत्र में इसका कारण 'मूल्य और नैतिकता' बताया था। चक्रवर्ती ने लिखा था कि पिछले 2 वर्षों में बैंक के भीतर होने वाली कुछ गतिविधियां और प्रथाएं उनके व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता के अनुरूप नहीं थीं। फर्म्स यही जांच करेंगी कि वे मूल्य क्या थे और क्या सच में कहीं कोई दिक्कत थी?

बैंक ने क्या कहा?

बैंक ने अपने बयान में कहा कि वह मजबूत और पारदर्शी गवर्नेस सिस्टम को बनाए रखने के लिए यह कदम उठा रहा है। वहीं, RBI ने भी स्पष्ट किया है कि HDFC बैंक पूरी तरह वित्तीय रूप से मजबूत है और उसके संचालन में कोई बड़ी समस्या नहीं है। दूसरी ओर, SBBI के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने कहा कि स्वतंत्र निदेशकों को अपने बयान और आरोपों के लिए जिम्मेदार होना चाहिए और बिना ठोस सबूत के किसी तरह के संकेत नहीं देने चाहिए।

'कॉर्पोरेट गवर्नेस के लिए उठाया कदम'

बैंक ने कहा कि यह कदम मजबूत कॉर्पोरेट गवर्नेस और पारदर्शिता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। बैंक के मजबूत गवर्नेस मानकों को और मजबूत करने के लिए बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 23 मार्च को हुई अपनी बैठक में इस्तीफे की समीक्षा करने के लिए बाहरी लॉ फर्मों की नियुक्ति को मंजूरी दी।

फैसले के बाद बैंक का शेयर चढ़ा

खबर के सामने आते ही मंगलवार को HDFC बैंक के शेयरों में तेजी आई। इस तेजी के साथ पिछले तीन दिनों से चल रही गिरावट पर ब्रेक लगा। मंगलवार को एचडीएफसी बैंक के शेयर 2.88% की तेजी के साथ 765.15 रुपये पर बंद हुए।

इससे पहले चक्रवर्ती के इस्तीफे के अगले ही दिन HDFC बैंक के शेयर 5% गिरकर 52 हफ्तों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए। वही उसके बाद से बैंक के शेयरों में लगभग 12% तक की गिरावट आ चुकी थी, जिससे बैंक के निवेशकों की चिंता बढ़ गई थी। इस्तीफे के बाद आरबीआई ने केकी मिस्त्री को तीन महीने के लिए अंतरिम नॉन-एग्जिक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.