60 डिग्री शॉट कैसे खेल लेते हैं सूर्यकुमार यादव, शतकीय पारी के बाद दिया मजेदार जवाब
Updated on
08-01-2023 07:11 PM
राजकोट: सूर्यकुमार यादव ने 2022 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। 2023 की पहली पारी में वह फेल रहे। लेकिन दूसरी पारी में फिफ्टी लगाने के बाद तीसरी पारी में शतक ठोक दिया है। श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे टी20 मुकाबले में सूर्या ने 112 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी की मदद से भारत ने श्रीलंका के सामने करो या मरो के मुकाबले में 229 रनों का लक्ष्य रखा।
शतक जड़ने पर क्या बोले सूर्या
सूर्यकुमार यादव ने शतकीय पारी के बाद कहा कि वह इस पारी से काफी खुश हैं। पारी के बाद उन्होंने ब्रॉडकास्टर्स के दिये इंटरव्यू में कहा, 'जिस तरह से पारी चली उससे मैं वास्तव में खुश हूं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनाकर कप्तान ने बल्लेबाजों पर भरोसा दिखाया।
सूर्या 360 डिग्री शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं। इसपर उनसे पूछा गया कि क्या वह पहले से निर्धारित कर लेते हैं कि कौन सा शॉर्ट खेलना है। टीम के उपकप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा,'कुछ शॉट पहले से तय होते हैं, लेकिन ये वो शॉट हैं जो मैं पिछले एक साल से खेल रहा हूं और मैं कुछ अलग नहीं कर रहा हूं। 2022 का फॉर्म जा चुका है, यह 2023 में एक नई शुरुआत है और मुझे उम्मीद है कि मैं अच्छा प्रदर्शन जारी रखूंगा।
टी20 में तीसरा शतक
सूर्यकुमार यादव का यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरा शतक है। उनहोंने पिछले साल इंग्लैंड में शतकीय पारी खेली थी। टी20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर भी उनके बल्ले से शतक निकला था। अब उन्होंने भारत में शतक जड़ दिया है। सूर्या टी20 इंटरनेशनल में तीन या उससे ज्यादा शतक लगाने वाले सिर्फ 5वें बल्लेबाज हैं। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 4 जबकि न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और चेक रिपब्लिक के सबावून दविजी ने तीन शतक लगाए हैं। उन्होंने 45 गेंदों पर शतक पूरा किया। यह उनका सबसे तेज और भारत की तरफ से दूसरा सबसे तेज शतक है।
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…