Select Date:

चैंपियंस लीग में भयंकर हादसा, फर्मिन लोपेज के मुंह पर लगे गोलकीपर के जूते, मैदान पर ही बहने लगा खून

Updated on 15-04-2026 01:04 PM
नई दिल्ली: चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण में बार्सिलोना और एटलेटिको मैड्रिड के बीच खेले गए मुकाबले में एक बेहद खौफनाक मंजर देखने को मिला। बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर फर्मिन लोपेज मैच के पहले हाफ में एक गंभीर चोट का शिकार हो गए जिसने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और स्टैंड्स में बैठे दर्शकों को दहला दिया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब फर्मिन टीम के लिए तीसरा गोल दागने की कोशिश में डाइव लगा रहे थे। इसी बीच एटलेटिको के गोलकीपर जुआन मुसो के जूते सीधा उनके मुंह पर लग गए।

गोल करने की कोशिश में लगी चोट

मैदान पर अफरा-तफरी तब मची जब बॉक्स के अंदर एक क्रॉस पर फर्मिन लोपेज ने डाइविंग हेडर लगाने की कोशिश की। गेंद तो गोल पोस्ट से बाहर निकल गई लेकिन इसी दौरान गोलकीपर मुसो की बाहर निकली हुई बाईं टांग सीधे फर्मिन के चेहरे पर जा लगी। मुसो के जूतों के स्टड्स इतनी जोर से लगे कि फर्मिन तुरंत जमीन पर गिर पड़े और उनके चेहरे से खून बहने लगा। तभी मेडिकल टीम आनन-फानन में मैदान के अंदर दौड़ी।

बार्सिलोना ने किया शानदार कमबैक

इस दर्दनाक हादसे से पहले बार्सिलोना ने मैच में शानदार शुरुआत की थी। पहले चरण में 0-2 से पिछड़ने के बाद बार्सिलोना ने जबरदस्त वापसी करते हुए महज 24 मिनट के भीतर ही 2-0 की बढ़त बना ली थी। लैमिन यमाल ने चौथे मिनट में ही डिफेंस की गलती का फायदा उठाते हुए पहला गोल दागा जिसके बाद 24वें मिनट में फेरान टोरेस ने बाएं पैर के शानदार फिनिश से बढ़त दोगुनी कर दी। टीम पूरी लय में थी और तीसरे गोल की तलाश में लगातार हमले कर रही थी लेकिन फर्मिन की चोट ने खेल की गति को पूरी तरह रोक दिया।

गोलकीपर को नहीं दिखाया कोई कार्ड

हैरानी की बात यह रही कि रेफरी ने इस खतरनाक चैलेंज के लिए गोलकीपर जुआन मुसो को कोई कार्ड नहीं दिखाया। खेल में आए इस लंबे ब्रेक ने एटलेटिको मैड्रिड को संभलने का मौका दे दिया। जहां बार्सिलोना अपने घायल खिलाड़ी की स्थिति से सहमी हुई थी वहीं एटलेटिको ने इस मानसिक बढ़त का फायदा उठाया और 31वें मिनट में एडेमोला लूकमैन के गोल की मदद से अपनी वापसी की राह आसान कर ली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 June 2026
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में उनके स्टार पेसर आकिब नबी ने अहम भूमिका निभाई थी। नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने की…
 02 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
 01 June 2026
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
 01 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
 01 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
 01 June 2026
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
 31 May 2026
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
 30 May 2026
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती जगत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट आज, शनिवार, 30 मई नई दिल्ली के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स…
 30 May 2026
इंडियन प्रीमियर लीग के लीग स्टेज में शतक लगाना जितना मुश्किल है, प्लेऑफ जैसे नॉकआउट और दबाव वाले मैचों में सेंचुरी जड़ना उससे कहीं ज्यादा कठिन माना जाता है। प्लेऑफ…
Advt.