Select Date:

आज रायपुर में रहेंगे गृहमंत्री अमित शाह:BSF के विशेष विमान से पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री,

Updated on 27-08-2022 07:30 PM

गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को रायपुर पहुंच रहे हैं। तय शेड्यूल के मुताबिक वो दिल्ली के एयरपोर्ट से बीएसएफ के विशेष विमान से रवाना होंगे। दोपहर 2:05 पर रायपुर पहुंच सकते हैं। इसके बाद अमित शाह 2:30 बजे नवा रायपुर में एनआईए की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे।

इस कार्यक्रम के बाद 3:30 से 4:00 बजे के आसपास अमित शाह पहुंचेंगे साइंस कॉलेज स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम। यहां भाजपा की तरफ से मोदी@20 किताब पर परिचर्चा का आयोजन किया गया है। अमित शाह इसमें बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई किताब पर समाज के अलग-अलग लोगों से चर्चा करेंगे। इस कार्यक्रम में रायपुर के अलावा प्रदेश के कई हिस्सों से बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल होंगे।

भाजपा कार्यालय नहीं जाएंगे

गृह मंत्री कार्यालय से तय किए गए शेड्यूल में अचानक बदलाव हुआ है। पहले अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय भी जा रहे थे, लेकिन अब इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में कार्यक्रम खत्म होने के बाद अमित शाह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। अमित शाह से मिलने छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नवीन भी रायपुर पहुंच चुके हैं।

मुख्यमंत्री का न्योता और सस्पेंस

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरकारी आवास पर शनिवार को ही पोला तिहार मनाया जा रहा है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि हम छत्तीसगढ़ में इस त्यौहार को बड़े धूमधाम से मनाते हैं। सीएम हाउस में कार्यक्रम है आप जरूर आएं। खबर है कि, अमित शाह ने सकारात्मक ढंग से जवाब दिया, मगर अब इस बात को लेकर सस्पेंस बरकरार है कि क्या अमित शाह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरकारी आवास में हो रहे कार्यक्रम में शामिल होंगे, सूत्रों के मुताबिक शाह का मुख्यमंत्री निवास जाने का कार्यक्रम फिलहाल तय नहीं है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
बिलासपुर। जिले के गांव-गांव और शहर में सुशासन तिहार का सिलसिला जारी है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही योजनाओं का लाभ मिल रहा…
 07 May 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम ताराशिव में आयोजित…
 07 May 2026
गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वनांचल ग्राम मौंहाभाठा में आज सुशासन तिहार के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। 67वें राष्ट्रीय…
 07 May 2026
गरियाबंद । कलेक्टर  बी.एस. उइके ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुशासन तिहार की व्यापक तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक  नीरज चंद्राकर, जिला पंचायत के…
 07 May 2026
गरियाबंद। सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में ग्राम मौंहाभाठा के लगभग 70 वर्षीय नागरिक रामभरोसा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कलेक्टर  बी.एस. उईके ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में…
 07 May 2026
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान (एनआरएलएम) के तहत स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज के एनपीए में हो रहे वृद्धि के निराकरण एवं अन्य वित्तीय समावेशन गतिविधियों से संबंधित विषय…
 07 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग…
 07 May 2026
राजनांदगांव । स्टार्टअप इंडिया डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एण्ड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) अंतर्गत 6 मई 2026 को राजनांदगांव शहर स्थित एक होटल में तेजस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला…
 07 May 2026
राजनांदगांव। जिले में सब्जी की खेती के लिए रूझान बढ़ा है और शासन की किसान हितैषी योजना का असर दिखाई दे रहा है। इसकी एक बानगी सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड…
Advt.