Select Date:

यूसुफ पठान को धक्का मारना मिशेल जॉनसन को पड़ा महंगा, चेतावनी के साथ लगा मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना

Updated on 04-10-2022 05:48 PM

नई दिल्ली
 
लीजेंड लीग क्रिकेट (एलएलसी) में विपक्षी टीम के खिलाड़ी के साथ तीखी बहस करने के कारण  इंडिया कैपिटल्स के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और साथ ही चेतावनी भी दी गई है। यह घटना इंडिया कैपिटल्स और भीलवाड़ा किंग्स के बीच रविवार को खेले गये क्वालीफायर मैच के दौरान घटी, जहां जॉनसन प्रतिद्वंद्वी टीम के बल्लेबाज यूसुफ पठान के साथ बहस करने लगे।

इस मामले में अंपायरों के हस्तक्षेप करने से पहले उन्होंने ने यूसुफ को धक्का भी दिया। घटना की जांच के बाद इस लीग के आयुक्त रवि शास्त्री की अध्यक्षता वाली अनुशासन समिति ने जॉनसन को दंडित करने और साथ ही आधिकारिक चेतावनी देने का फैसला किया।

लीग के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमन रहेजा ने कहा, '' हम इस लीग के माध्यम से गंभीर और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए यहां हैं। कल क्वालीफायर मैच के दौरान मैदान पर जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था। किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हमने कई बार वीडियो को बारीकी से देखा है।'' उन्होंने कहा, ''मुझे उम्मीद है कि सभी को स्पष्ट संदेश मिल गया होगा कि खेल भावना सबसे महत्वपूर्ण है और इस लीग में ऐसी कोई चीज नहीं दोहराई जाएगी।''


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
 03 June 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे का चयन किया गया है। टेस्ट और वनडे टीम का…
 02 June 2026
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में उनके स्टार पेसर आकिब नबी ने अहम भूमिका निभाई थी। नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने की…
 02 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
 01 June 2026
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
 01 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
 01 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
 01 June 2026
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
 31 May 2026
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
Advt.