स्टेडियम में नहीं थी बीमार बहन, लेकिन हर रन उसके नाम, अभिषेक शर्मा ने शतक से भेजा प्यार
Updated on
22-04-2026 02:57 PM
हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार शतीय पारी खेली। 68 गेंदों में 10 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 135 रन रन ठोक डाले। यह टी20 क्रिकेट में उनका 9वां शतक है। इसके साथ ही आईपीएल 2026 में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके सिर पर ऑरेंज कैप भी आ गया है।
अभिषेक ने बहन को डेडिकेट की सेंचुरी
अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम नहीं आई थीं। अभिषेक ने बताया कि इन्फेक्शन की वजह से वह नहीं आ पाईं। इसी वजह से अभिषेक ने अपनी सेंचुरी उन्हें डेडिकेट की। प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेने के बाद अभिषेक शर्मा ने कहा, 'मेरे माता-पिता यहां हैं। यह एक बहुत ही खास पल है। मेरी बहन आज यहाँ नहीं है, क्योंकि उसे कोई इन्फेक्शन हो गया था। तो यह उसके लिए भी है।'
बैटिंग के लिए आसान नहीं था विकेट
शतकीय पारी खेलने वाले अभिषेक शर्मा ने बताया कि भले ही हैदराबाद ने 242 रन ठोक दिए लेकिन विकेट बैटिंग के लिए आसान नहीं था। उन्होंने कहा- जब हम विकेट पर उतरे, तो मुझे लगा कि यह थोड़ा धीमा है। इसलिए हमें अपनी रणनीति फिर से बनानी पड़ी और हमारे दिमाग में समीकरण चल रहे थे। इसलिए मैं बस पावरप्ले का पूरा फायदा उठाना चाहता था, जैसा कि मैं हमेशा कोशिश करता हूं। सच कहूं तो इस खास मैदान पर रन बनाना हमेशा से ही एक बहुत ही खास पल रहा है।
कप्तान और कोच को भी क्रेडिट दिया
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 2024 सीजन से ही बेखौफ क्रिकेट खेल रही है। अभिषेक शर्मा ने कप्तान और कोच को इसका क्रेडिट दिया। उन्होंने कहा- टीम के कोच और कप्तान का खास जिक्र करना चाहूंगा, जब वे आपको ऐसी स्थिति देते हैं जहां आप बस खुलकर खेल सकते हैं। एक युवा खिलाड़ी के तौर पर मुझे लगता है कि तीन साल पहले, शायद यही बात मेरे मन में थी। मैं हमेशा अपना टैलेंट दिखाना चाहता था लेकिन इसके लिए आपको कप्तान और कोच का साथ मिलना बहुत जरूरी है। इसलिए मुझे लगा कि 2024 में सनराइजर्स में जो माहौल था, वह हम सभी के लिए गेम-चेंजर साबित हुआ।
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती जगत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट आज, शनिवार, 30 मई नई दिल्ली के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स…
इंडियन प्रीमियर लीग के लीग स्टेज में शतक लगाना जितना मुश्किल है, प्लेऑफ जैसे नॉकआउट और दबाव वाले मैचों में सेंचुरी जड़ना उससे कहीं ज्यादा कठिन माना जाता है। प्लेऑफ…