Select Date:

पाक में चीनी नागरिकों को हाई सिक्योरिटी, सरकारी बुलेट प्रूफ गाड़ियों से जाएंगे काम पर

Updated on 07-11-2022 05:24 PM

पाकिस्तान की जमीन पर अपने नागरिकों की हत्याओं के बाद चीन शहबाज सरकार से नाराज चल रहा है। हाल ही में शी जिनपिंग ने पाक पीएम शहबाज से इस बारे में बात भी की थी। अब मीडिया रिपोर्ट है कि चीनी नागरिकों को सरकारी बुलेट प्रूफ वाहनों से इधर-उधर ले जाया जाएगा। कुछ दिन पहले पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हुए जानलेवा हमले के बाद वैसे साफ हो चुका है कि पाकिस्तान में कोई भी सुरक्षित नहीं है। खबर यह भी है कि चीन ने पाकिस्तान से वादा किया है कि वह निजी सुरक्षा गार्डों और कानून प्रवर्तन एजेंसी कर्मियों को आधुनिक तकनीकों और मॉड्यूल से लैस करने के लिए एक प्रशिक्षण केंद्र भी स्थापित करेगा। 


चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) अरब सागर पर पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह को उत्तर-पश्चिम चीन के झिंजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में काशगर से जोड़ता है। 60 बिलियन डॉलर का CPEC चीन की महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) का हिस्सा है, जो राष्ट्रपति शी जिनपिंग की महत्वकांक्षी परियोजना है। इस परियोजना में लगे चीनी कामगारों की सुरक्षा बीजिंग के लिए बड़ी चिंता रही है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट कहती है कि सीपीईसी की 11वीं संयुक्त सहयोग समिति (जेसीसी) के मसौदे के अनुसार, दोनों देश कानून-प्रवर्तन एजेंसियों और जांचकर्ताओं की क्षमताओं को मजबूत करने पर भी सहमत हुए हैं। 11वें जेसीसी के ड्राफ्ट मिनट्स में कहा गया है, 'यह तय किया गया है कि परियोजनाओं में लगे चीनियों की सभी बाहरी गतिविधियों के लिए बुलेट प्रूफ वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा।' 

शी जिनपिंग ने भी जताई थी चिंता
राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पिछले हफ्ते सीपीईसी परियोजनाओं पर पाकिस्तान में काम कर रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा पर "गहरी चिंता" व्यक्त की थी और प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ के साथ अपनी पहली बीजिंग यात्रा के दौरान बातचीत में चीनी नागरिकों के लिए "विश्वसनीय और सुरक्षित वातावरण" की मांग की थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि अब यह निर्णय चीनी सरकार की चिंताओं को दूर करने में मदद कर सकता है।

पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों के बाद सुरक्षा तंत्र होगा मजबूत
दोनों देशों के बीच तैयार मसौदे के अनुसार, चीनी पक्ष ने इस उद्देश्य के लिए अपने पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। चीन ने पाकिस्तान से वादा किया है कि वह निजी सुरक्षा गार्डों और कानून प्रवर्तन एजेंसी कर्मियों को आधुनिक तकनीकों और मॉड्यूल से लैस करने के लिए एक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करेगा। 

सूत्रों के अनुसार, अपने कार्यकर्ताओं पर बार-बार होने वाले हमलों के साथ चीन ने पाकिस्तान से अपने सुरक्षा कर्मियों को चीनी नागरिकों की सुरक्षा करने के लिए कहा था। गैर-गलियारा परियोजनाओं में शामिल आतंकवाद की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पाकिस्तान ने सुरक्षा प्रयासों पर समन्वय के लिए एक अलग संयुक्त कार्य समूह की स्थापना का प्रस्ताव रखा था। लेकिन यह तय किया गया कि गैर-सीपीईसी परियोजनाओं की सुरक्षा के लिए एक संयुक्त तकनीकी विशेषज्ञ कार्य समूह (जेटीईडब्ल्यूजी) की स्थापना की जाएगी। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
 20 June 2026
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
 20 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
 20 June 2026
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
 19 June 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
 19 June 2026
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
 19 June 2026
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
Advt.