क्या आ गया तेलंगाना चुनाव का सेमीफाइनल? इस सीट पर ताकत झोंक रहे अमित शाह और केसीआर
Updated on
21-08-2022 06:48 PM
तेलंगाना में सियासी माहौल बनना शुरू हो गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को दक्षिण भारतीय राज्य पहुंच रहे हैं। वहीं, शुक्रवार को मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भी केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। राज्य की मुनुगोडे विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। राज्य में साल 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।
शनिवार को केसीआर ने सभी 'प्रगतिशील ताकतों' से एक साथ आने की अपील की। उन्होंने तेलंगाना के विकास मॉडल को गुजरात से बेहतर बताया। उन्होंने साफ कर दिया है कि उनकी तेलंगाना राष्ट्र समिति पार्टी भाजपा का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने शनिवार को नालगोंडा जिले में रैली आयोजित की। शाह भी यहा रैली करने जा रहे हैं। कांग्रेस नेता के राज गोपाल रेड्डी के पार्टी से इस्तीफा के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है।
केसीआर ने कहा कि शाह को जनता को जवाब देना होगा कि कृष्णा का पानी उन्हें पूरी तरह क्यों नहीं मिला है। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई कल्याणकारी योजना बंद नहीं की जाएंगी। साथ ही यह उनकी अंतिम सांस तक जारी रहेंगी। तेलंगाना सीएम ने लोगों से भाजपा को सबक सिखाने की बात कही है। उन्होंने इसे 'जीवन का सवाल' बताया है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…