Select Date:

पाकिस्तान में टेस्ट के नतीजे निकालना सबसे मुश्किल:47% मैच ड्रॉ पर समाप्त होते हैं

Updated on 10-12-2022 06:21 PM

टेस्ट क्रिकेट में ड्रॉ का नतीजा किसी भी फैन को ज्यादा उत्साहित नहीं करता। शायद यही कारण है कि टी20 की लोकप्रियता टेस्ट पर भारी पड़ रही है। हाल ही में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच रावलपिंडी में खेला गया टेस्ट बमुश्किल इंग्लैंड के पक्ष में गया। मैच के बाद पाकिस्तान बोर्ड की भारी आलोचना हुई। उस पर मैच में एकदम डेड और ड्रॉ लायक पिच बनाने जैसे आरोप लगे। पहले दो दिन में बने 800+ रनों के बाद ड्रॉ की ओर जाते दिख रहे मैच में इंग्लैंड ने 74 रनों से बाजी मारी।

मैच में 1768 रन बने और 53 साल पुराना 1764 रन (ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, 1969) का रिकॉर्ड टूटा। इससे पहले मार्च में रावलपिंडी में ही ऑस्ट्रेलिया-पाक टेस्ट भी ड्रॉ रहा था। आंकड़ों पर नजर डालें तो दुनिया में सबसे ज्यादा 47% टेस्ट पाकिस्तान में ही ड्रॉ होते हैं। इसके बाद भारत और न्यूजीलैंड का नंबर आता है, जहां क्रमशः 40% और 39% टेस्ट ड्रॉ पर खत्म होते हैं। सबसे रोमांचक टेस्ट ऑस्ट्रेलिया में देखने को मिले हैं, जहां 80% से अधिक मैच नतीजे तक पहुंचते हैं। एशिया में बांग्लादेश और श्रीलंका के मैदान टेस्ट के लिए ज्यादा अनुकूल हैं, जहां क्रमशः 80% और 72% मैच के नतीजे निकलते हैं।

पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज के दौरान इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स ने कहा कि उन्हें ड्रॉ मैच किसी कीमत पर स्वीकार नहीं हैं। हालांकि, गैर-एशियाई टीमों के लिए पाक में नतीजों तक पहुंचना मुश्किल रहा है। इंग्लैंड ने पाक की जमीन पर खेले 25 टेस्ट में से 3 जीते हैं और 4 हारे हैं। 18 ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं, यानी हर एक नतीजे के बाद तीन ड्रॉ। ऑस्ट्रेलिया ने पाक में 23 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से 11 के नतीजे निकले हैं और 12 मैच ड्रॉ रहे हैं। यानी आधे से ज्यादा (52%) ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
 13 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
 13 June 2026
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
 13 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
 13 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…
Advt.