Select Date:

हरभजन के पसंदीदा है रोहित, बुमराह

Updated on 13-02-2022 07:12 PM

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर रहे हरभजन सिंह के पसंदीदा बल्लेबाज रोहित शर्मा जबकि पसंदीदा गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। हरभजन के अनुसार रोहित का प्रदर्शन सभी प्रारूपों में असाधारण रहा है। रोहित चार टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक और वनडे में तीन दोहरे शतक के साथ एकमात्र बल्लेबाज हैं। हरभजन ने कहा कि वह इस बल्लेबाज को सभी प्रारूपों में खेलते हुए देखना पसंद करते हैं। हरभजन ने कहा कि आने वाले समय में उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी। हरभजन को लगता है उनसे काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि टी20 हो, वनडे क्रिकेट हो, टेस्ट क्रिकेट हो रोहित जब बल्लेबाजी कर रहा हो तो वह अविश्वसनीय होता है। उसके पास इतना समय है, वह बल्लेबाजी को बहुत आसान बनाता है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि रोहित शायद विश्व क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। विराट कोहली भी उतने ही अच्छे हैं पर जब रोहित खेलते हैं तो उनका स्तर बिल्कुल अलग होता है। इसलिए रोहित मेरे पसंदीदा बल्लेबाज हैं। वहीं  हरभजन ने कहा कि गेंदबाजी की बात करें तो उन्हें बुमराह पसंद हैं। उन्होंने कहा कि गेंदबाजों में मुझे लगता है कि  बुमराह एक अलग वर्ग से हैं। टी20, वनडे या टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो बुमराह शीर्ष स्तर के गेंदबाज हैं। ये मेरे दो पसंदीदा खिलाड़ी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 June 2026
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में उनके स्टार पेसर आकिब नबी ने अहम भूमिका निभाई थी। नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने की…
 02 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
 01 June 2026
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
 01 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
 01 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
 01 June 2026
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
 31 May 2026
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
 30 May 2026
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती जगत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट आज, शनिवार, 30 मई नई दिल्ली के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स…
 30 May 2026
इंडियन प्रीमियर लीग के लीग स्टेज में शतक लगाना जितना मुश्किल है, प्लेऑफ जैसे नॉकआउट और दबाव वाले मैचों में सेंचुरी जड़ना उससे कहीं ज्यादा कठिन माना जाता है। प्लेऑफ…
Advt.