Select Date:

ग्रीन आर्मी का आगामी 5 वर्षों का रोड मैप तैयार, 5 लाख पौधों का किया जाएगा वृक्षारोपण

Updated on 10-11-2022 05:23 PM

ग्रीन आर्मी आफ रायपुर की बैठक विगत दिनों आनंद वाचनालय भवन ब्राह्मणपारा में सम्पन्न हुआ, जिसमें संस्था  के 15 जोन पदाधिकारियों को मिशन ग्रीन रायपुर एवँ  गजराज बांध गहरीकरण विषय पर परिचर्चा हेतु आमंत्रित किया गया। आगामी 5 वर्षों में 5 लाख पोधों का वृक्षारोपण करने का अहम निर्णय लिया गया।

सभा में उपस्थित शशिकान्त यदु ने कहा- वृक्षारोपण हेतु खुले स्थानों की जरूरत होगी जिसके लिए जमीन का सर्वे कार्य तत्काल शुरू किया जाय और इस कार्य के लिए हम स्कूल, कालेज, शासन-प्रशासन ,नगर निगम का मदद ले सकते है, दिलीप तिवारी- रोड निर्माण के दौरान रोड के मध्य एवँ किनारों में वृक्षारोपण की प्रायमरी व्यवस्था होनी चाहिए। डॉ कुलदीप ने कहा-संस्था के प्रत्येक सदस्य अपना लक्ष्य निर्धारित करे और जब तक कार्य पूर्ण न हो जाये निरंतर प्रयाश करे और उसे पूर्ण करें,। आर एन शर्मा- सभा के दौरान आने वाले नए विचार एवँ  समस्याओं के समाधान हेतु त्वरित कार्यवाही कर हम अपने लक्ष्य को  आसानी से प्राप्त कर सकते है। एस पी साहू – रोड के किनारे ऐसे पौधे को लगाया जाए जो पशुओं का आहार न बने जैसे- तुलशी तरु, सिंदूर लगा सकते है। गुरदीप टुटेजा- सभी धर्म समाज को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जा सकता है। हेमंत ठाकुर- वृक्षारोपण के पश्चात वृक्षों का संरक्षण एवं सवंर्धन नितांत आवश्यक है। जितेंद्र कटवार- हर घर हरियाली हो और हम अपने कार्याे की समीक्षा भी करते रहें। योगेश यदु- वृक्षारोपण हेतु हम अपने घर के आस पास को प्रेरित करे एवँ  शुरूवात अपने घर से करे। डॉ विजय जैन ने कहा कि रायपुर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा स्कीम के तहत हम वृक्षारोपण करेंगे। इस प्रकार सभा मे उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा विचार व्यक्त किया गया संस्था का कहना है इस ग्रीन सिटी योजना हेतु रायपुर नगर निगम,  जिला प्रशासन और वन विभाग के साथ मिटिंग किया जायेगा एवं सबकी स्पष्ठ भूमिका तय की जायेगी उपरोक्त परिचर्चा उपरांत सर्वसम्मति से आगामी 5 वर्षों में 5 लाख पोधों का वृक्षारोपण करने का अहम निर्णय लिया गया। आज की इस बैठक सभा मे संस्था के लगभग 30 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे जिनका स्वागत संस्था अध्यक्ष श्री एन. आर नायडू द्वारा स्वागत उद्बोधन देकर किया गया। जिसके पश्चात ग्रीन विंग अध्यक्ष श्री मोहन वल्याणी एवँ संस्था संस्थापक श्री अमिताभ दुबे द्वारा संपूर्ण रायपुर शहर को ग्रीन शहर में कैसे तब्दील कर सकते है रूपरेखा तैयार कर प्रस्तुत किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.