Select Date:

सरकार ने 34 दवाइयों आवश्यक दवाओं की लिस्ट में जोड़ा, 26 को हटाया

Updated on 14-09-2022 05:23 PM

जरूरी एंटीबायोटिक्स दवाइयों की कीमतों को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार आवश्यक दवाओं (Essential Medicines) की नई लिस्ट जारी करने वाली है. सरकार के इस फैसले के बाद पेन किलर, एंटीबायोटिक्स दवाओं समेत निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी प्रोडक्ट की कीमतों का कम होने का अनुमान है. सरकार ने मंगलवार को कहा कि 34 नई दवाओं को लिस्ट में जोड़ा गया और 26 को आवश्यक दवाओं की सूची से हटा दिया गया है. लिस्ट में शामिल दवाइयों की कीमतों में बदलाव हो सकता है.

 

नई लिस्ट में 384 दवाएं शामिल

 

आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची (NLEM 2022) में 384 दवाएं हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने कहा कि इस सूची का मसौदा तैयार करना एक लंबी प्रक्रिया है और पूरे भारत के लगभग 350 विशेषज्ञों ने NLEM 2022 का मसौदा तैयार किया है. इसके लिए उन्होंने 140 से अधिक कंसल्टेशन मीटिंग्स की हैं.

 

 

आवश्यक दवाओं की नेशनल लिस्ट (NLEM) में शामिल की जाने वाली दवाएं और उपकरणों की कीमतें नेशनल फार्मास्युटिकल्स प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) द्वारा तय किया जाएगा. इसके बाद लिस्ट में शामिल दवाएं और उपकरण तय कीमत पर मार्केट में बिकेंगे. इस सूची में जो दवाएं शामिल नहीं हैं, उनकी कीमतों में हर साल 10 फीसदी बढ़ोतरी करने की अनुमति है.

 

कोविड की दवाइयां और टीके शामिल नहीं

 

एंटीइन्फेक्टिव (एंटीबायोटिक्स, एंटीफंगल आदि), मधुमेह के इलाज के लिए दवाएं, एचआईवी, टीबी, गर्भनिरोधक और हार्मोनल दवाएं NLEM 2022 का हिस्सा हैं. कोविड -19 की दवाओं और टीकों को NLEM 2022 की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है. क्योंकि ये इमरजेंसी इस्तेमाल अथॉरिटी (EUA) के तहत आती हैं. आवश्यक दवाओं की नेशनल लिस्ट को हर तीन साल में रिवाइज किया जाता है. पिछली बार कोविड की वजह से लिस्ट को रिवाइज नहीं किया जा सका था.

 

कैसे तय होती हैं कीमतें?

 

NLEM में शामिल दवाइयों को शेड्यूल दवा कहा जाता है. NPPA इन दवाओं की कीमतों को थोक प्राइस इंडेक्श के आधार पर तय करता है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि NLEM सुरक्षा, प्रभावकारिता और लागत (किफायती) पर तैयार किया गया है. इसमें केवल वे दवाएं शामिल हैं, जिन्हें भारतीय नियामक ने अप्रूव किया है. नई सूची को देश में बीमारी के बोझ और वर्तमान के इलाज को प्रोसेस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

 

हर तीन साल पर अपडेट होती है लिस्ट

 

1996 में पहली NLEM लिस्ट में 279 दवाएं शामिल थीं. इस लिस्ट को समयसमय पर अपडेट किया गया है. आमतौर पर हर तीन साल में सूची को संशोधित किया जाता है. लेकिन इस बार सात साल बाद लिस्ट में बदलाव किया जा रहा है. कोविड की वजह से लिस्ट को अपडेट नहीं किया जा सका था. इससे पहले साल 2015 में NLEM लिस्ट में बदलाव किया गया था. इस बार 2015 की सूची में से 26 दवाइयों को हटाया गया है और 34 नई दवाइयों को लिस्ट में शामिल किया गया है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.