इंदौर: शादी-ब्याह का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में सोना-चांदी की खरीदारी बढ़ गई है। इंदौर के सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 100 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 300 रुपये प्रति किलो ग्राम की कमी हुई। कारोबारियों के अनुसार मूल्यवान धातुओं के औसत भाव इस प्रकार रहे -
सोना लगातार दूसरे दिन हुआ सस्ता भोपाल सर्राफा बाजार में शनिवार को 22 कैरेट के 8 ग्राम सोने की कीमत 39,544 रुपए रही, जबकि कल की कीमत 39,664 रुपए थी, यानि दामों में 120 रुपए की कम हुए हैं। वहीं 24 कैरेट के 1 ग्राम सोने की कीमत 5,190 रुपए रही, जबकि कल की कीमत 5,206 रुपए थी, यानि दामों में 16 रुपए का कम हुए हैं। इसी तरह 24 कैरेट के 8 ग्राम सोने के दाम 41,520 रुपए रहे, जबकि कल की कीमत 41,648 रुपए थी, यानि 8 ग्राम के दामों में 128 रुपए कम हो गए हैं।
22 और 24 कैरेट सोने में अंतर 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9 प्रतिशत अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है। लेकिन, 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं। पहले अधिकतर सुनार 19 कैरेट के सोने के जेवर बेचते थे।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
नई दिल्ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्योरिटी की…
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्लोबल मार्केट…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…