गोवा: कांग्रेस और टीएमसी नेता खरीद-फरोख्त में लिप्त नजर आ रहे स्टिंग ऑपरेशन के बाद जांच के आदेश
Updated on
13-02-2022 06:45 PM
पणजी । गोवा में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पार्टियों में धमाचौकड़ी मची है। दरअसल हाल ही में एक निजी चैनल की ओर से एक स्टिंग ऑपरेशन प्रसारित किया गया। इसमें कथित रूप से कांग्रेस और टीएमसी नेता खरीद-फरोख्त में लिप्त नजर आ रहे हैं। साथ ही कथित रूप से चुनाव के बाद जरूरत पड़ने पर मतगणना बाद अपनी पार्टियों को बदलने की योजना पर चर्चा कर रहे हैं। गोवा में चुनाव आयोग ने स्टिंग ऑपरेशन की जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद सूबे में राजनीतिक भूचाल आ गया है। गोवा में आम आदमी पार्टी हमलावर हो गई है। आप ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस और टीएमसी विधायक भाजपा में शामिल होने के लिए पैसे लेते रंगे हाथ पकड़े गए।
वहीं इसका पलटवार करते हुए टीएमसी ने कहा कि आम आदमी पार्टी का ये एक घिनौना प्रयास है। साथ ही कहा कि आप नकली प्रचार फैलाने के लिए इतना नीचे गिर गए हैं। इससे साफ है कि भाजपा के साथ आपका भी नुकसान तय है। ये आपकी घबराहट को उजागर कर रहा है। इस बीच कांग्रेस ने स्टिंग ऑपरेशन को झूठा करार देते हुए सिरे से खारिज कर दिया है। साथ ही आम आदमी पार्टी और भाजपा पर आरोप लगाया है और कहा कि यह मनगढ़ंत वीडियो है। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुणाल से मुलाकात की और अपनी शिकायत दर्ज कराई। वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुणाल ने कहा कि आयोग सभी को समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दे दिए।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…