37 वें जन्मदिन पर रोनाल्डो को गर्लफ्रेंड ने दी लग्जरी कार
Updated on
13-02-2022 07:10 PM
लिस्बन। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो 37 साल के हो गये हैं। इस अवसर पर उन्हें साथी खिलाड़ियों ने बधाई दी है। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड ज्योर्जिना रोड्रीगेज ने एक लग्जरी कार भेंट में दी है। रोनाल्डो के पास विश्व की महंगी से महंगी कारें हैं और वह अपनी आलीशान कारों के कलेक्शन के लिए जाने जाते हैं पर उनकी गर्लफ्रेंड ज्योर्जिना की दी हुई गाड़ी विशेष है। रोनाल्डो को मिली इस कार का नाम कैडिलेक एस्केलेड है। ज्योर्जिना ने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि ज्योर्जिना ने रोनाल्डो को उनके 37वें जन्मदिन की बधाई देने के बाद यह कार दी।
कैडिलेक एस्केलेड एक 8 सीटर एसयूवी है। इस कार की कीमत लगभग 100,000 डॉलर यानी 75 लाख रुपये है पर ज्योर्जिना को ये कार इतनी पसंद आई की इसे विशेष रुप से रोनाल्डो के लिए अमेरिका से आयातित किया। यह कार यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। इस प्रीमियम एसयूवी की लंबाई 5.5 मीटर है। इसके अलावा यह रोनाल्डो की परिवार को देखते हुए भी ठीक है क्योंकि उनके परिवार में 4 बच्चे भी हैं। वीडियो में उनके बच्चे भी कार में बैठे नजर आ रहे हैं।
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती जगत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट आज, शनिवार, 30 मई नई दिल्ली के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स…
इंडियन प्रीमियर लीग के लीग स्टेज में शतक लगाना जितना मुश्किल है, प्लेऑफ जैसे नॉकआउट और दबाव वाले मैचों में सेंचुरी जड़ना उससे कहीं ज्यादा कठिन माना जाता है। प्लेऑफ…