Select Date:

केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, राजधानी-शताब्दी के बाद अब तेजस ट्रेनों में कर सकेंगे मुफ्त यात्रा

Updated on 13-09-2022 06:07 PM

केंद्रीय कर्मचारी अब तेजस ट्रेनों से मुफ्त में या फिर रियायती दर पर यात्रा कर सकेंगे। यह छूट उनके आधिकारिक दौरों पर लागू होगी। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को नोटिस जारी करके यह जानकारी दी। तेजस-राजधानी एक्सप्रेस एक सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन है जो भारतीय रेलवे की ओर से चलाई जाती है। इसके कोच अपग्रेडेड हैं।

मंत्रालय की नोटिस के मुताबिक, ऑफिशियल टूर के लिए तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा के मामले पर विभाग ने विचार किया। इसके बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों को तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों से यात्रा करने की इजाजत देने का फैसला लिया। यह विभाग के OM के पैरा 2A (ii) में दर्ज ट्रेनों के अलावा टूर/ट्रेनिंग/ट्रांसफर/रिटायरमेंट की यात्राओं पर लागू होगा। तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा करने की पात्रता वही होगी जो शताब्दी ट्रेनों के लिए है, जैसा कि विभाग के OM के पैरा 2A (ii) में कहा गया है।

मंत्रालय के ज्ञापन में क्या कहा गया?
13 जुलाई, 2017 को वित्त मंत्रालय की ओर से इसे लेकर ज्ञापन जारी किया था। इसके पैरा 2A (II) के अनुसार, ट्रेन यात्रा के लिए पात्रता कर्मचारी के वेतन स्तर पर निर्भर करती है और यह सरकारी अधिकारियों को प्रीमियम ट्रेनों/प्रीमियम तत्काल ट्रेनों/सुविधा ट्रेनों जैसे राजधानी/शताब्दी/दुरंतो ट्रेनों से यात्रा करने की इजाजत देती है।

एक अधिकारी ने बताया, 'मंत्रालय ने सोमवार को नोटिस जारी करके तेजस ट्रेनों को प्रीमियम ट्रेनों की लिस्ट में शामिल कर लिया। अब केंद्र सरकार के ऑफिसर आधिकारिक रूप से इससे यात्रा कर सकेंगे। ये आदेश भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक के परामर्श से जारी किए गए हैं, जैसा कि देश के संविधान के अनुच्छेद 148(5) के तहत अनिवार्य है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.