गरियाबंद : नये राशन कार्ड बनने से खुश हुई ज्योति :अब निर्धारित दर पर पात्रता अनुसार मिलेगा 20 किलो राशन
Updated on
04-01-2023 03:58 PM
जिला कार्यालय में प्रति सप्ताह मंगलवार को आयोजित कलेक्टर जनचौपाल कार्यक्रम ऐसे लोगों के लिए सार्थक साबित हुआ है। जिन्हे अपनी समस्या के समाधान के लिए यहां-वहां भटकना पड़ रहा था। ऐसे ही जिले के फिंगेश्वर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत छुईहा निवासी श्रीमती ज्योति सिन्हा पति श्री हेमलाल सिन्हा भी है, जिन्हे नवीन राशन कार्ड बनाये जाने हेतु ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत में कई बार प्रयास करना पड़ा था, लेकिन वांछित दस्तावेज के अभाव में उनका नवीन राशन कार्ड जारी नहीं हो पाया था। इस कारण वे शासन के महत्वाकांक्षी योजना सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत रियायत दर पर राशन का लाभ नहीं ले पा रहे थे। कलेक्टर जनचौपाल के माध्यम से उन्हे आज प्राथमिकता वाले राशन कार्ड मिल गया है। अब ज्योति सिन्हा को प्रतिमाह निर्धारित दर पर पात्रता अनुसार 20 किलो राशन प्राप्त होगा। ज्योति सिन्हा ने नवीन राशन कार्ड बनाने की आश में जनचौपाल में कलेक्टर प्रभात मलिक को आवेदन प्रस्तुत कर अपनी व्यथा बताते हुए नीवन राशन कार्ड हेतु निवेदन किया। ज्योति के आवेदन को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी को नये राशन कार्ड बनाने कार्यवाही के निर्देश दिये। खाद्य अधिकारी द्वारा श्रीमती ज्योति सिन्हा के आवेदन पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए वांछित दस्तावेज प्राप्त कर पात्रता अनुसार प्राथमिकता राशन कार्ड क्रमांक 226458504842 जारी कर श्रीमती ज्योति सिन्हा को प्रदान किया गया। अब उक्त राशन कार्ड में श्रीमती ज्योति सिन्हा को पात्रता अनुसार 20 किलो राशन निर्धारित दर पर प्राप्त होगा। नवीन प्राथमिकता राशन कार्ड प्राप्त होने पर ज्योति सिन्हा ने प्रसन्नतापूर्वक शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
कोण्डागांव, नीति आयोग, भारत सरकार के जिले के प्रभारी केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री पी. नरहरि ने गुरुवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक…
सुकमा। कलेक्टर कार्यालय की खनिज शाखा द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के तहत नगर पंचायत कोन्टा स्थित शबरी नदी की साधारण रेत खदान के…
एमसीबी। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायत विकास योजना विषय पर जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम…
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आम नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड कुनकुरी की ग्राम पंचायत दाराखरिका के…
दुर्ग। एकीकृत बाल विकास परियोजना अहिवारा के अंतर्गत स्वीकृत पदों की पूर्ति हेतु 11 जुलाई 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ पर आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02, वार्ड क्रमांक -13 में आंगनबाड़ी…
कोंडागांव। महिला एवं बाल विकास विभाग के उप संचालक श्रुति निर्मलकर द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर महिला एवं बाल विकास विभाग कोण्डागांव का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…
गरियाबंद। जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी…
महासमुंद। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आज जिले के चिकित्सा अधिकारियों एवं सेक्टर सुपरवाइजरों के…
महासमुंद। राज्य शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों तक तेजी और सरलता से पहुंच रहा है। इसी क्रम जिले के निवासी श्री लोकेश्वर यादव, जिन्होंने सेवा सेतु…