डोनाल्ड ट्रंप समेत 4 अमेरिकी राष्ट्रपति, जो जानलेवा हमलों में बाल-बाल बचे, चार की पद पर रहते हुई हत्या
Updated on
29-04-2026 12:41 PM
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार इस तरह के किसी हमले से बचे हैं। ट्रंप अकेले अमेरिकी राष्ट्रपति नहीं हैं, जिन पर हमला हुआ है। हमलों से बच कर निकलने वाले अमेरिकी राष्ट्राध्यक्षों का इतिहास लंबा रहा है। ट्रंप समेत चार ऐसे अमेरिकी राष्ट्रपति रहे हैं, जो हमलों से बाल-बाल बचे। वहीं चार अमेरिकी राष्ट्रपतियों की पद पर रहते हुए हत्या की गई।
डोनाल्ड ट्रंप हमलों से बचने वाले राष्ट्रपतियों की फेहरिस्त में सबसे नए और अत्यधिक बार हमलों का सामना करने वाले प्रेसिडेंट बन गए हैं। 25 अप्रैल की रात वाशिंगटन स्थित होटल हिल्टन में आयोजित (स्थानीय समयानुसार) वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में शामिल होने आए तो हथियारबंद की बंदूक से चलीं गोलियां चलती सुनाई दीं। हालांकि ट्रंप को कोई नुकसान नहीं हुआ और हमलावर पकड़ा गया।
डोनाल्ड ट्रंप कई बार बचे हैं
इसके पहले 15 सितंबर 2024 में फ्लोरिडा गोल्फ कोर्स में ट्रंप को निशाना बनाने का प्रयास किया गया। ट्रंप वेस्ट पाम बीच में गोल्फ खेल रहे थे, जब 59 वर्षीय रयान वेस्ले राउथ ने एके-स्टाइल राइफल लेकर झाड़ियों में छिपकर निशाना साधा था। इस दौरान भी डोनाल्ड ट्रंप बचकर निकलने में कामयाब रहे थे।
डोनाल्ड ट्रंप 13 जुलाई 2024 को पेन्सिलवेनिया में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान खूनी हमले में बाल-बाल बचे थे। उन्होंने भाषण शुरू ही किया था, तभी गोलियां चली थीं। गनीमत रही थी कि राष्ट्रपति उम्मीदवार बच गए लेकिन एक गोली उनके कान को छूकर निकल गई। इससे खून की धारा बहती दिखी थी।
रोनाल्ड रीगन और गेराल्ड फोर्ड
ट्रंप से पहले रोनाल्ड रीगन एक ऐसे हमले से बचे थे। इसे संयोग ही कहेंगे कि रीगन पर हमला उसी होटल के बाहर हुआ, जहां दशकों बाद शनिवार रात को रात्रिभोज का आयोजन किया गया था। वॉशिंगटन हिल्टन होटल परिसर में ही उन पर निशाना साधा गया। ये सब 1981 में हुआ था। होटल के बाहर उन्हें गोली लगी थी लेकिन वे बच गए। रीगन घायल हो गए थे, जब एक गोली लिमोजीन से टकराकर उनके बाईं तरफ से निकल गई। अमेरिका में 70 के दशक में राष्ट्रपति गेराल्ड फोर्ड उन खुशकिस्मतों में से रहे जो एक बार नहीं, दो-दो बार हमलों का शिकार होने से बच गए। साल 1975 का था, जब तीन हफ्तों से भी कम समय में दो हमले हुए और फोर्ड बिना किसी खरोंच के बच निकले। इस लिस्ट में एक नाम थियोडोर रूजवेल्ट का है, जिन पर 1912 में चुनाव प्रचार के दौरान हमला हुआ। उनके सीने में गोली लगी लेकिन वो बच गए।
इन राष्ट्रपतियों की हुई हत्या
अमेरिका के कुछ राष्ट्रपति ऐसे भी रहे, जो हिंसक वारदात का शिकार हुए। पद पर रहते हुए चार अमेरिकी राष्ट्रपतियों की हत्या की गई है। इनमें 1865 में अब्राहम लिंकन की हत्या की गई। साल 1881 में जेम्स गारफील्ड, 1901 में विलियम मैकिन्ले और 1963 में जॉन एफ कैनेडी की हत्या की गई। ये सभी तब मारे गए, जब ये राष्ट्रपति पद पर थे।
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…