Select Date:

फुटबॉलर अली देई की पत्नी-बेटी को देश छोड़ने से रोका:ईरान ने दुबई जाने वाली फ्लाइट को किया डायवर्ट

Updated on 27-12-2022 06:01 PM

ईरान के मशहूर फुटबॉलर अली देई ने सरकार पर उनकी पत्नी और बेटी को देश से बाहर नहीं निकलने देने का आरोप लगाया है। अली देई की पत्नी ने सोमवार को तेहरान से दुबई के लिए फ्लाइट ली थी। जिसे बीच में डाइवर्ट कर ईरान के किश आईलैंड पर लैंड करवा दिया गया।

अली देई ने कहा कि मेरी बेटी और पत्नी को फ्लाइट से उतार लिया गया, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। मुझे नहीं पता कि उनके देश छोड़ने पर बैन लगा दिया है या कुछ और बात है। पासपोर्ट पुलिस सिस्टम को इसकी जानकारी देनी चाहिए। मुझे नहीं पता ये सब क्यों किया जा रहा है।

अली देई ने सरकार की आलोचना की थी
अली देई दुनिया के बेहतरीन फुटबॉलर में से एक हैं। उन्होंने ईरान के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेले गए मैच में 109 गोल दागे थे। इस रिकॉर्ड को केवल क्रिस्टियानो रोनाल्डो ही तोड़ पाए हैं। हाल ही में अली देई ने ईरान में जारी हिजाब विरोधी प्रदर्शनों पर सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार को लोगों की बात सुननी चाहिए और उसका समाधान करना चाहिए। हथियार और हिंसा से विरोध को दबाना सही नहीं है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2026
ढाका: बांग्लादेश अपनी वायु सेना के लिए चीनी फाइटर जेट खरीदने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश और चीन के बीच 24 चीनी J-10CE मल्टी रोल…
 23 June 2026
कोलंबो/वॉशिंगटन: अमेरिका भारत के एक और पड़ोसी देश श्रीलंका को सैटेलाइट सर्विलांस सिस्टम देगा। अमेरिका ने श्रीलंका की समुद्री सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।…
 23 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बीते रविवार को ईरान के साथ बातचीत के लिए स्विटजरलैंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बातचीत में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के लिए खुलकर अपना…
 23 June 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले से कुछ दिन पहले एक भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने दो कौमी नजरिए की बात की…
 23 June 2026
ढाका: बांग्लादेश की सबसे बड़ी इस्लामिक राजनीतिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए एक खतरनाक चाल चल रही है। वह इसके लिए भारत विरोधी एजेंडा फैलाने में लगी है,…
 22 June 2026
लंदन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस्तीफा देंगे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्टार्मर इमिग्रेशन और ऊर्जा जैसे दो…
 22 June 2026
इजरायल को युद्ध और संघर्षो के बीच जीने की आदत है। उसके गठन के बाद से शायद ही कोई ऐसा दौर आया हो, जब वह किसी युद्ध, सैन्य अभियान या…
 22 June 2026
बर्गेनस्टॉक: अमेरिका के साथ हो रही बातचीत ईरान के लिए जमकर फायदेमंद साबित हो रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसका खुलासा किया है। अराघची ने बताया…
 22 June 2026
बीजिंग: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान फरवरी में पदभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। इस बार वे पुरानी पंरपराओं को तोड़ते हुए अपनी…
Advt.