'फ्लावर नहीं फायर है,' दक्षिण अफ्रीका को हराकर बाहर करने वाली नीदरलैंड के लिए बोले फैन्स
Updated on
06-11-2022 06:39 PM
टी20 विश्व कप के बेहद अहम मुकाबले में नीदरलैंड ने बड़ा उलटफेर किया है।
नीदरलैंड क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 13 रनों से हरा दिया है। इसके
साथ ही अफ्रीका की टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। वहीं, भारतीय टीम ने
सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अब पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच
होने वाला मुकाबला बहुत अहम हो गया है। यह मैच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल
में पहुंचेगी।
नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 158 रन बनाए।
इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 145 रन ही
बना सकी। अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
स्टीफन और मैक्स ने नीदरलैंड को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट
के लिए 58 रन जोड़े। वहीं, 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण
अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक 13 गेंद में 13
रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका ने लगातार अंतराल पर अपने विकेट गंवाए,
जिसके कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
फैन्स बोले- दक्षिण अफ्रीका चोकर्स ही रही
क्रिकेट फैन्स सोशल मीडिया पर नीदरलैंड के शानदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ
कर रहे हैं। इसके साथ ही ढेर सारे मीम्स भी शेयर किए जा रहे हैं। एक शख्स
ने नीदरलैंड क्रिकेट टीम के लिए लिखा, 'फ्लावर नहीं फायर है।' कुछ लोग इस
बात का भी जिक्र कर रहे हैं कि नीदरलैंड के तौर पर अब एक और मजबूत टीम का
उदय हो रहा है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के साथ लगे चोकर्स के तमगे का जिक्र
भी सामने आया है। लोगों का कहना है कि बड़े मुकाबलों में अफ्रीकन टीम का
यही हाल होता है।
सुपर 12 चरण में नीदरलैंड की यह दूसरी जीत
क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में यह नीदरलैंड की दक्षिण अफ्रीका पर पहली जीत
थी। वहीं, नीदरलैंड की यह सुपर 12 चरण में दूसरी जीत है, उसने इससे पहले
जिम्बाब्वे को पांच विकेट से हराया था। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते
हुए 117 रन बनाए थे। नीदरलैंड ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 120 रन बनाकर
मैच को अपने नाम कर लिया था। उसके लिए मैक्स ओडाड ने सर्वाधिक 52 रन बनाए
थे।
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…