Select Date:

तेलंगाना के होटल में इलेक्ट्रिक बाइक चार्ज करते वक्त लगी आग, 8 की मौत; जान बचाने खिड़की से कूदे लोग

Updated on 13-09-2022 06:15 PM

तेलंगाना के सिकंदराबाद के एक होटल में भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आने से 8 लोगों की मौत हो गई और कुछ घायल भी हुए हैं। हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद ने बताया कि होटल के ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर रिचार्जिंग यूनिट में आग लगी थी, जो पहली और दूसरी मंजिल तक फैल गई।

हैदराबाद कमिश्नर ने बताया कि यहां कई लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए इमारत से छलांग लगा दी। स्थानीय लोग उनके बचाव के लिए आगे आए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। हालांकि, अब आग को बुझा लिया गया है। 

गृहमंत्री ने घटना की जांच के दिए आदेश
राज्य के गृहमंत्री मोहम्मद महमूद अली ने घटना की जांच की बात कही है। उन्होंने कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। फायर ब्रिगेड की टीमें लोगों को लॉज से बचाने के लिए पूरी कोशिश कर रही हैं, लेकिन भारी धुएं के चलते कुछ लोगों की मौत हो गई। कुछ लोगों को लॉज से बचाया गया है। यह घटना कैसे हुई, इसकी हम जांच कर रहे हैं।'

बिल्डिंग और इलेक्ट्रिक स्कूटरों के मालिक फरार
गृह मंत्री महमूद अली ने बताया, 'बिल्डिंग और इलेक्ट्रिक स्कूटरों के मालिक फरार हैं, लेकिन उनको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घटना होने के बाद पुलिस तुरंत उनके घर पर गई थी, लेकिन वह घर पर नहीं मिले। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हमें लगता है कि बैटरी चार्जिंग पर लगाई थी जिसमें किसी वजह से ज्यादा लोड होने पर शॉर्ट सर्किट हो गया और आग लग गई। लोगों की धुएं की वजह से जान गई। यहां जितने लॉज हैं उनकी जांच की जाएगी। इस बिल्डिंग में आग को लेकर सारी सुरक्षा ली गई थी।'

मोदी 2 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आग लगने की इस घटना पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा, 'तेलंगाना के सिकंदराबाद में आग लगने से हुई लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक में डूबे परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजन को PMNRF से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.