Select Date:

पेड़ से टकराई कार में भीषण आग, 2 जिंदा जले:वहां से गुजर रहे लोगों ने फेसबुक LIVE कर मदद मांगी

Updated on 13-12-2022 06:33 PM

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में बेलबहरा के पास जंगल में देर रात पेड़ से कार टकरा गई। टक्कर के बाद कार में भीषण आग लग गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। राहगीरों ने कार से सभी 6 लोगों को बाहर निकाला। घायलों को मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। मामला मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र का है। घटना के समय वहां से गुजर रहे लोगों ने कार में फंसे लोगों को निकाला और फेसबुक लाइव कर पुलिस व लोगों से मदद मांगी।

घटना में कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। 4 लोग झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दो लोगों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक- 43 में मनेंद्रगढ़-अंबिकापुर मार्ग पर देर रात सूरजपुर से एक कार में सवार लोग कोतमा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बैकुंठपुर-मनेंद्रगढ़ मार्ग पर लगभग 11.30 बजे बेलबहरा के पास कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई और कार में भीषण आग लग गई। दुर्घटना के समय वहां से गुजर रहे पटना (कोरिया) निवासी दो युवक अरविंद सिंह और अखिलेश गुप्ता ने जान जोखिम में डालकर 6 लोगों को जलती कार से बाहर निकाला। जिसमें से कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

उस वक्त मोहम्मद ख्वाजा नाम के एक शख्स की शिनाख्त हो पाई थी। सभी लोगों को कार से निकालने के बाद दोनों युवकों ने मोबाइल से पुलिस को सूचना दी और फेसबुक लाइव के माध्यम से मदद की गुहार लगाई। इस दौरान पूरी कार जलकर खाक हो गई। घटना के काफी देर बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को मनेन्द्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान एक घायल की और मौत हो गई। अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों द्वारा जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

राजनांदगांव में हादसे के बाद कार में लगी थी आग, 5 लोगों की हुई थी मौत

इसी साल अप्रैल के महीने में राजनांदगांव में हुए सड़क हादसे के बाद आग लग गई थी, जिसमें माता-पिता और उनकी 3 बेटियों समेत 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। हादसा खैरागढ़ रोड पर सिंगारपुर के पास हुआ था। हादसे का शिकार परिवार खैरागढ़ का रहने वाले था। पुलिस के अनुसार खैरागढ़ निवासी सुभाष कोचर अपनी पत्नी अपनी बेटियों के साथ कार में बालोद से रात करीब 12 बजे खैरागढ़ के लिए निकले थे। रात लगभग दो बजे सिंगारपुर के गणेश मंदिर के पास एक पुलिया से टकराकर कार बेकाबू हो गई थी। इसके बाद कार में आग लग गई थी। मृतकों में पति-पत्नी और तीन 20 से 25 वर्षीय बेटियां शामिल थीं।

रायपुर में सड़क पर धू-धू कर जलने लगी थी BMW

करीब 3 महीने पहले रायपुर में एक लग्जरी कार में आग लग गई थी। देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह से जल गई थी। गाड़ी में दो लोग मौजूद थे। दोनों ने गाड़ी से भागकर अपनी जान बचाई थी। ये हादसा भाटागांव रिंगरोड के पास हुआ था। गाड़ी दुर्ग की दिशा में जा रही थी। सड़क पर ही गाड़ी के बोनट से धुआं निकलता देखकर ड्राइवर ने गाड़ी रोड किनारे खड़ी की थी। गाड़ी में सवार लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही लपटें भड़क उठीं। गाड़ी के अंदर के प्लास्टिक पार्ट जलने लगे, कार से बाहर निकलकर दोनों लोगों ने खुद काे बचाया और फायर रेस्क्यू की टीम को खबर दी। जब तक टीम पहुंची तेजी से कार का पूरा भीतरी हिस्सा जल चुका था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
गरियाबंद। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान…
 24 June 2026
गरियाबंद। समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के विशेष जरूरतमंद बच्चे (सीडब्ल्यूएसएन) 9 दृष्टिबाधित छात्रों को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल एवं मोबाइल किट वितरित किए गए। कलेक्टर बीएस उइके…
 24 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के गरीब और मध्यम वर्गीय मरीजों को मुफ्त और आधुनिक पैथोलॉजी जांच की सुविधा देने के लिए साल 2020 में शुरू की गई महत्वाकांक्षी ‘हमर लैब’ योजना बंद की…
 24 June 2026
रायपुर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिए साय सरकार ने मंगलवार को तीन बड़े फैसले किए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक हुई।इसमें…
 24 June 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए यातायात पुलिस ने रायगढ़-ओडिशा हाईवे पर जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान पांच भारी वाहन चालक शराब…
 24 June 2026
नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। ईसाई धर्म को मानने वाले 26 परिवारों ने आरोप है कि मंगलवार को गांव के…
 24 June 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। 22 जून को दंतेवाड़ा जिले के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने वाला मानसून महज 24 घंटे के भीतर राज्य के…
 24 June 2026
बलौदाबाजार। जिले में शिक्षिका काजल ठाकुर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक अभिषेक जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना…
 24 June 2026
रायपुर। प्रदेश में नागरिकों को बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत आयुष्मान…
Advt.