अमेरिकी हमले का डर, ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए भेजा नया प्रस्ताव, होर्मुज को खोलने की कही बात
Updated on
23-05-2026 02:20 PM
तेहरान: ईरान ने अमेरिका के साथ युद्ध खत्म करने के लिए मध्यस्थों को नया प्रस्ताव सौंपा है। ईरान का यह प्रस्ताव ऐसे समय में सामने आया है, जब वॉइट हाउस से लगातार ईरान को धमकी दी जा रही है। रिपोर्टों में कहा गया है कि ट्रंप प्रशासन ईरान के खिलाफ फिर सैन्य कार्रवाई शुरू करने की तैयारी कर रहा है। एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी के हवाले से ड्रॉप न्यूज साइट ने बताया है कि तेहरान ने तनाव को खत्म करने के लिए नए प्रस्ताव सामने रखा है।
ईरान ने रखी अमेरिका के सामने शर्त
अधिकारी ने बताया कि तेहरान ने समझौते के ड्राफ्ट में कुछ शर्तें रखी हैं। इन शर्तों में होर्मुज जलडमरूमध्य को अस्थायी रूप से फिर से खोलना शामिल है, लेकिन यह बात पर तय करेगा कि पहले अमेरिका तेहरान की शर्तों को पूरा करना होगा। ये शर्तें हैं-
अमेरिका ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी खत्म करे
ईरान की अरबों डॉलर की जब्त संपत्तियों को जारी करे
ईरान को युद्ध में हुए नुकसान के लिए मुआवजे की व्यवस्था हो
जंग खत्म होने पर ही परमाणु प्रोग्राम पर बातचीत
अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि ईरान चाहता है कि सबसे पहले युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए एक समझौता हो। उसके बाद परमाणु कार्यक्रम पर किसी समझौते के लिए बातचीत शुरू होगी। अधिकारी ने कहा कि मध्यस्थों से पता है कि ट्रंप इस युद्ध को समाप्त करने के लिए गंभीर हैं। हालांकि, ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने को लेकर मिले-जुले संकेत दिए हैं।
ईरानी अधिकारी ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका और इजरायल फिर से हमले शुरू करते हैं, तो ईरान की जवाबी तैयारी पहले से ही है। उन्होंने कहा कि बातचीत में सबसे बड़ी बाधा अमेरिका की जिद है जिसमें इस बात जोर दिया जा रहा है कि चर्चा केवल परमाणु मुद्दे की रूपरेखा के भीतर ही हो।
ईरान पर हमले की तैयारी कर रहे ट्रंप
इस बीच रिपोर्ट है कि ट्रंप ईरान के खिलाफ फिर से हमला करने पर विचार कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने ओवल ऑफिस में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। एक्सियोस ने बताया है कि ईरान के खिलाफ बड़े हमले की तैयारी चल रही है, बशर्ते इस बीच बातचीत में आखिरी समय पर बड़ी सफलता न हासिल हो जाए। शुक्रवार को ही कुछ देर बाद ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि वह बेटे की शादी में शामिल नहीं होंगे और इस परिस्थिति में वॉशिंगटन में रहेंगे। हालांकि, उन्होंने परिस्थितियों के बारे में विस्तार से नहीं बताया।
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…