Select Date:

डंडे से पीट-पीटकर पिता को मार डाला:बेटा बोला-मेरे नाम कर दे जमीन, नहीं माना तो बरसाई लाठियां

Updated on 28-11-2022 05:42 PM

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक युवक ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। ये पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। बताया गया कि आरोपी ने अपने पिता से ज्यादा जमीन मांगी थी। मगर उसका पिता राजी नहीं हुआ। जिसके चलते युवक ने अपने पिता को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

मोंगरा निवासी ठग्गुराम नागवंशी(55) की हत्या की सूचना शनिवार को पुलिस को मिली थी। ठग्गुराम के बड़े बेटे बजरंग नागवंशी ने शिकायत की थी। तब उसने पुलिस से बताया था कि मैं सुबह के वक्त पत्नी के साथ खेत में काम करने गया था। घर पर सिर्फ उसके ही पिता थे। वहां से वापस आने पर मुझे अपने पिता की खून से लथपथ लाश मिली।

चाचा ने बताया उस वक्त क्या हुआ था..

इसी शिकायत के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। ठग्गुराम के भाई सबेराम नागवंशी ने पुलिस को बताया कि ठग्गुराम का छोटा बेटा यशवंत नागवंशी(27) सुबह के वक्त अचानक से घर आया था। इसके बाद वह अपने पिता से विवाद करने लगा। उसने ही अपने पिता की हत्या की है। ये जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस ने आरोपी यशवंत की तलाश शुरू कर दी थी। सूबेराम नागवंशी ठग्गुराम के पड़़ोस में ही रहता है। उसका कहना था कि जब तक हम मौके पर गए थे, तब तक यशवंत अपने पिता को मार चुका था।

ओडिशा के जंगल से पकड़ाया आरोपी

जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी अपने पिता के घर पर नहीं रहता है। वह चुरकीदादर में रहकर मजदूरी करता है। ये इलाका ओडिशा से लगा हुआ है। इस पर पुलिस की टीम ने चुरकीदादर में दबिश दी। मगर आरोपी नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने आस-पास के इलाकों में उसकी तलाश की। तब आरोपी चुरकीदाजर से लगे ओडिशा के नुआपाडा जंगल मिला। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पहले भी हुआ था विवाद

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मेरे पिता के पास 10 एकड़ से ज्यादा जमीन थी। मैं चाहता था कि मुझे ठीक ठाक जमीन मिल जाए। इसलिए मैं कई बार उससे ये मांग कर चुका था। शनिवार सुबह भी जमीन अपने नाम करवाने की मांग करने गया था। लेकिन उसने मुझे अधिक जमीन देने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर मैंने अपने पिता की हत्या की है। पुलिस ने रविवार को ही आरोपी को गिरफ्तार किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.