Select Date:

राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसान अनंतराम को मिली खुशिया अनंत

Updated on 11-11-2022 05:22 PM

राजीव गांधी किसान न्याय योजना राज्य शासन द्वारा चलाई जा रही किसानों के लिए शासन की महत्वाकांक्षी योजना में से एक है। दन्तेवाड़ा विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम कामालूर के निवासी कृषक श्री अनंतराम बताते है कि उनके पास 14.94 हेक्टेयर जमीन है। जिसमें वह धान, उड़द मूंग, कोदो, रागी, मक्का के साथ-साथ सब्जी का उत्पादन करते है और अपनी जीवन यापन करते है। उन्होंने पिछले साल राजीव गांधी न्याय योजना अंतर्गत कृषि विभाग के माध्यम से धान एवं अन्य फसल का पंजीयन कराया था।

श्री अनंतराम बताते हैं कि पिछले वर्ष उसकी 14.94 हेक्टेयर क्षेत्र में लगी धान एवं अन्य फसल पूरी तरह से खराब हो गई थी। फसल खराब होने से उनकी लागत भी नही निकली। इसके चलते उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। श्री अनंतराम दिन-रात इस चिंता में थे कि कैसे वह अगली फसल की तैयारी करेगा, परिवार का पालन-पोषण कैसे करेगा और बच्चों को कैसे पढ़ा पाएगा। उन्हें अगर राजीव गांधी न्याय योजना का लाभ नहीं मिलता तो उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो जाती तथा उन्हें कर्ज से भी जूझना पड़ सकता था। अनंतराम अगली फसल के लिए कर्ज लेने की सोच रहा था, तभी राजीव गांधी किसान न्याय योजना से प्रथम, द्वितीय, तृतीय किस्त के कुल राशि 5 लाख 52 हजार 249 रुपए उनके खाते में आ गए। अब श्री अनंतराम और उसके परिजन बहुत खुश हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से उन्हें काफी मददगार साबित हुआ। इसी के चलते आज उनकी दिन-रात की कड़ी मेहनत और फसल नुकसान की भरपाई हो पाई। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से लाभ मिलने से शासन-प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.