Select Date:

दो बाइक की आमने-सामने टक्कर:हादसे में पति की मौत, पत्नी समेत 3 लोग घायल

Updated on 17-12-2022 06:18 PM

धमतरी जिले के मगरलोड में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी घायल है। कल दोपहर करीब 1.30 बजे मगरलोड के चुचरुंगपुर के पास 2 बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें मुरमुरा निवासी नारायण साहू (56 वर्ष) ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उसकी पत्नी अंजलि साहू (50 वर्ष) घायल हो गई। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

वहीं दूसरी बाइक पर सवार फिंगेश्वर निवासी नूतन साहू (25 वर्ष) और सोरिद निवासी देवनारायण बंजारे (18 वर्ष) भी घायल है। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को ही विंध्यवासिनी मंदिर के सामने हुए एक और सड़क हादसे में दो स्टूडेंट घायल हो गए। दोनों विद्यार्थी पंजीयन कार्य के लिए कलेक्टोरेट जा रहे थे। नो एंट्री के समय हाईवा के घुसने पर लोगों में आक्रोश है। सुबह 11 बजे प्रतिबंधित समय पर हाईवा (क्रमांक सीजी 16 सीजे 8920) चालक ने विंध्यवासिनी मंदिर के सामने से गुजरते समय मोड़ के पास एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में छात्र गोविंद पाल (21 वर्ष) और छात्रा मनीषा कुर्रे (19 वर्ष) दोनों घायल हो गए। दोनों स्टूडेंट बंजारी कुरूद के रहने वाले हैं। वहीं उनकी बाइक हाईवा के चक्के के नीचे जाकर फंस गई। दोनों घायलों को इलाज के लिए ऑटो से जिला अस्पताल भेजा गया। हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
गरियाबंद। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान…
 24 June 2026
गरियाबंद। समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के विशेष जरूरतमंद बच्चे (सीडब्ल्यूएसएन) 9 दृष्टिबाधित छात्रों को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल एवं मोबाइल किट वितरित किए गए। कलेक्टर बीएस उइके…
 24 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के गरीब और मध्यम वर्गीय मरीजों को मुफ्त और आधुनिक पैथोलॉजी जांच की सुविधा देने के लिए साल 2020 में शुरू की गई महत्वाकांक्षी ‘हमर लैब’ योजना बंद की…
 24 June 2026
रायपुर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिए साय सरकार ने मंगलवार को तीन बड़े फैसले किए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक हुई।इसमें…
 24 June 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए यातायात पुलिस ने रायगढ़-ओडिशा हाईवे पर जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान पांच भारी वाहन चालक शराब…
 24 June 2026
नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। ईसाई धर्म को मानने वाले 26 परिवारों ने आरोप है कि मंगलवार को गांव के…
 24 June 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। 22 जून को दंतेवाड़ा जिले के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने वाला मानसून महज 24 घंटे के भीतर राज्य के…
 24 June 2026
बलौदाबाजार। जिले में शिक्षिका काजल ठाकुर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक अभिषेक जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना…
 24 June 2026
रायपुर। प्रदेश में नागरिकों को बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत आयुष्मान…
Advt.