Select Date:

'भले ही ये वर्ल्ड कप फाइनल था, लेकिन किसी युवा के करियर को रिस्क पर नहीं डालना था'

Updated on 14-11-2022 05:50 PM

रविवार 13 नवंबर को टी20 वर्ल्ड कप 2022 का रोमांचक फाइनल मैच पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में खेला गया। इस खिताबी मैच को इंग्लैंड की टीम ने जीता, लेकिन पाकिस्तान की टीम ने कम स्कोर बनाने के बावजूद आखिर तक हार नहीं मानी। अगर शाहीन शाह अफरीदी चोटिल नहीं होते तो शायद मैच में और भी रोमांच देखने को मिलता। यहां तक कि शाहीन अगला ओवर फेंकने आए, लेकिन एक गेंद फेंकने के बाद पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान टीम के इस फैसले से इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन नाखुश हैं। 


दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में दो अच्छे ओवर करने के बाद शाहीन अफरीदी के ओवरों को कप्तान बाबर आजम ने आखिर के लिए रोक रखा था, लेकिन 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर शाहीन ने हैरी ब्रूक का कैच पकड़ा था। इसी दौरान वे चोटिल हो गए, क्योंकि उनका घुटना मुड़ गया। इसी चोट के चलते वे एशिया कप 2022 से बाहर हो गए थे, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने वापसी की थी। खिताबी मैच में 16वां ओवर शाहीन फेंकने आए, लेकिन एक गेंद फेंकने के बाद वे फिर से मुंह लटकाकर लौट गए। 


शाहीन अफरीदी का खुद का फैसला इस मैच में आगे गेंदबाजी करने था या फिर टीम मैनेजमेंट ने उनको ऐसा करने के लिए बोला था, ये अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन कप्तान बाबर आजम और टीम मैनेजमेंट को एक बार के लिए ये सोचा था कि वे अपने सबसे अच्छे गेंदबाज के करियर को रिस्क पर डाल रहे हैं, क्योंकि चोट के साथ खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता, खासकर एक तेज गेंदबाज के लिए। यहां तक कि वे फील्ड पर भी दिखे, क्योंकि वे गेंदबाजी करना चाहते थे। इससे नासिर हुसैन नाखुश हैं। 


मैच के बाद उन्होंने कहा है कि भले ही ये विश्व कप फाइनल था, लेकिन आप किसी के करियर को रिस्क पर नहीं डाल सकते। नासिर हुसैन ने कहा, "समझ लो विश्व कप फाइनल है, लेकिन किसी युवा के करियर को जोखिम में नहीं डाल सकते, तेज गेंदबाज खरे सोने की तरह होते हैं।" शाहीन के तीसरे ओवर को इफ्तिखार अहमद ने पूरा किया, जो मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ, क्योंकि उन्होंने पहली 3 गेंदों पर 3 रन दिए थे और अगली दो गेंदों पर एक चौका और एक छक्का खाया था।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
 13 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
 13 June 2026
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
 13 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
 13 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…
Advt.