Select Date:

10% तक बढ़ सकती हैं EV की कीमतें:घरेलू बाजार में सालभर में 60% से ज्यादा महंगी हुई बैटरी

Updated on 09-12-2022 06:31 PM

बैटरी की कीमतें बढ़ने से देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के दाम 7-10% बढ़ सकते हैं। इसके चलते सस्ती EV को बढ़ावा देने की मुहिम को झटका लग सकता है। ब्लूमबर्ग एनईएफ के मुताबिक, इस साल दुनियाभर में लिथियम आयन बैटरी पैक औसतन 7% महंगे हुए हैं। लेकिन भारत में EV बैटरी की कीमतें 50-60% बढ़ गई हैं।

EV ऊर्जा के CEO संयोग तिवारी ने दैनिक भास्कर को बताया कि EV में आग लगने की घटनाओं के बाद सरकार ने बैटरी संबंधी नियम सख्त कर दिए हैं। दिसंबर के बाद से बैटरियों की टेस्टिंग के लिए AIS 156 स्टैंडर्ड लागू हो जाएगा। इसके अलावा BMS, IC जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स और बैटरी में इस्तेमाल होने वाले खनिजों के दाम भी बढ़ गए हैं। इसके चलते घरेलू बाजार में बीते साल 11,700 से 12,900 रुपए प्रति किलोवाट आवर तक मिलने वाली बैटरी अब 14,800 से 18,900 रुपए तक मिल रही है।

घरेलू बाजार में 4 कारणों से महंगी हो रही EV बैटरी

  • लिथियम, कोबाल्ट, निकल जैसे खनिज महंगे हो गए
  • चीन में लॉकडाउन के चलते सप्लाई की दिक्कतें बढ़ी हैं
  • देश में बैटरी परीक्षण के सख्त नियम लागू हो रहे हैं
  • बैटरी में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स के दाम बढ़ गए

पेट्रोल-डीजल कारों की कीमतें भी बढ़ना तय
इससे पहले मारुति-सुजुकी, टाटा मोटर्स, एमजी मोटर, रेनो, मर्सिडीज-बेंज और ऑडी जैसी कंपनियां जनवरी से सभी मॉडलों के दाम 5-15% तक बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं।

15% तक बढ़ी EV की मैन्युफैक्चरिंग लागत
ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट संजीव गर्ग ने बताया कि बैटरी महंगी होने से इलेक्ट्रिक वाहन खासतौर पर टू-व्हीलर कंपनियों की लागत 15% तक बढ़ी है। वाहन की कीमत में बैटरी की हिस्सेदारी 45-50 फीसदी होती है। हालांकि हाल में डिमांड सुस्त पड़ने के चलते EV कंपनियां इसका पूरा बोझ ग्राहकों पर डालने से बच रही हैं। पर कीमतें 7 से लेकर 10 फीसदी बढ़ाना उनकी मजबूरी है। इसके चलते अगले साल EV महंगे हो सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.