यूरोप के युद्ध से पूरी दुनिया पर खाद्य और ऊर्जा का गंभीर संकट
Updated on
20-11-2022 03:48 PM
हैदराबाद: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास का कहना है कि यूरोप में जारी युद्ध नई चुनौतियां लेकर आया है। इससे अचानक दुनिया के सामने खाद्य और ऊर्जा का गंभीर संकट आ खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह संकट ऐसे वक्त में आया, जब अर्थव्यवस्था कोविड-19 की तीसरी लहर के बाद सामान्य होने जा रही थी।
आंकड़ों के विश्लेषण का मौका दिया शक्तिकांत दास ने शनिवार को यहां आरबीआई के अर्थशास्त्र एवं नीति अनुसंधान विभाग के वार्षिक शोध सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान दास ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने बड़े आकार के आंकड़ों के विश्लेषण का मौका दिया। उन्होंने कहा कि कोविड की पहली लहर के दौरान आंकड़ों का संग्रह करना और आंकड़ों में सांख्यिकीय अंतराल पहली बड़ी चुनौती थी। उन्होंने आगे कहा, ‘‘यूरोप में युद्ध अपने साथ नई चुनौतियां लेकर आया वह भी ऐसे समय जब अर्थव्यवस्था महामारी की तीसरी लहर के बाद पूरी तरह से सामान्य होने जा रही थी। दुनिया के सामने अचानक ही गंभीर खाद्य एवं उर्जा संकट आ खड़ा हुआ।''
एक नया जोखिम उभरा है दास ने कहा, ‘‘तेजी से बदलती भूराजनीतिक परिस्थितियों के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था के विखंडन के रूप में एक नया जोखिम उभरा और इससे यह समझ में आया कि महत्वपूर्ण आपूर्तियों के लिए एक स्रोत पर निर्भरता को कम करने की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा कि मार्च 2020 के बाद से कोविड-19 महामारी, यूरोप में युद्ध और सभी देशों में आक्रामक रूप से मौद्रिक सख्ती से आर्थिक अनुसंधान के लिए तरह-तरह की चुनौतियां सामने आई हैं।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
नई दिल्ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्योरिटी की…
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्लोबल मार्केट…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…