डोनाल्ड ट्रंप पर मेहरबान हुए एलन मस्क, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति का ट्विटर अकाउंट किया बहाल
Updated on
20-11-2022 03:39 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट बहाल कर दिया गया है। ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ट्रंप की वापसी से जुड़ा एक पोल ट्विटर पर कराया। इस पोल में ज्यादातर लोगों ने कहा है कि ट्रंप का ट्विटर अकाउंट बहाल किया जाए। 6 जनवरी 2021 को अमेरिका के कैपिटल हिल पर डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने हमला किया था। ऐसा तब हुआ था जब अमेरिका में चुनाव के परिणाम आ गए थे और जो बाइडन को बहुमत मिला था। लेकिन ट्रंप लगातार चुनावों में धांधली की बात करते रहे।
एलन मस्क ने एक पोल ट्विटर पर डाला और लिखा, 'पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को बहाल करें?' इसके साथ उन्होंने हां और न का विकल्प भी रखा। एलन मस्क ने पोल रिजल्ट की घोषणा करते हुए खाते की बहाली का ऐलान किया। एलन मस्क ने बताया कि 51.8 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया है और ट्रंप के अकाउंट बहाली का समर्थन किया है। एलन मस्क ने इस दौरान एक लैटिन वाक्य को लिखा। इसका अर्थ था, 'लोगों की आवाज भगवान की आवाज।'
वापस आया ट्रंप का अकाउंट डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट एक बार फिर अब ट्विटर पर दिखने लगा है। उनकी अकाउंट आईडी @realDonaldTrump है। अकाउंट डोनाल्ड ट्रंप के सभी पुराने ट्वीट्स के साथ रीस्टोर हुआ, जो लगभग 59,000 है। हालांकि अकाउंट रीस्टोर होने के चलते उन्होंने जितने लोगों को फॉलो किया और उनके फॉलोअर्स रीसेट हो गए। ट्रंप के फिर से ट्विटर पर वापस आते ही 10 लाख से ज्यादा लोगों ने उन्हें फॉलो किया है। ट्रंप का अकाउंट तक सस्पेंड हुआ था, जब वह अमेरिका के राष्ट्रपति थे, इसलिए उनके अकाउंट पर अभी भी, 'अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति' लिखा हुआ है।
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…