ईरान-अमेरिका में शांति समझौते का मसौदा तैयार, शहबाज शरीफ का दावा- डील रोकने की हो रही साजिश
Updated on
13-06-2026 12:14 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि अमेरिका-ईरान की शांति समझौते पर सहमति बन गई है। पाकिस्तान अब मध्यस्थ के रूप में आगे के कदमों पर काम कर रहा है। ऐसे में समझौते पर चल रही कयासबाजी पर ध्यान नहीं देना चाहिए क्योंकि कुछ लोग डील रोकना चाहते हैं। ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत में पाकिस्तान मुख्य मध्यस्थ है। पाकिस्तानी नेताओं और सैन्य अधिकारियों ने लगातार ईरान और अमेरिका के बीच संदेशों का आदान-प्रदान किया है। ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल अप्रैल में इस्लामाबाद में बातचीत भी कर चुके हैं।
शहबाज शरीफ ने शुक्रवार रात को एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि पाकिस्तान की ओर से शांति समझौते के लिए जोरदार मध्यस्थता की कोशिशें जारी हैं। साथ ही हम उन लोगों की ओर से चलाए जा रहे गलत जानकारी फैलाने वाले अभियान से भी पूरी तरह वाकिफ हैं, जो इस शांति समझौते को नाकाम करना चाहते हैं।
समझौते का मसौदा तैयार: शरीफ
शरीफ ने कहा, 'डील को लेकर फैलाई जा रही झूठीं बातों को दरकिनार करते हुए हम पुष्टि कर सकते हैं कि शांति समझौते का अंतिम और सर्वसम्मत मसौदा तैयार है। पाकिस्तान अब अगले कदमों को अंतिम रूप देने के लिए दोनों पक्षों के साथ मिलकर काम कर रहा है। शांति कभी भी इतनी करीब नहीं रही, जितनी अब है।'
शहबाज शरीफ का बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यह कहने के बाद आया है कि उन्होंने ईरान पर हवाई हमलों को रद्द कर दिया है क्योंकि समझौता लगभग पूरा हो चुका है। माना जा रहा है कि ईरान और अमेरिका के बीच संभावित समझौते पर यूरोप के किसी देश में दस्तखत हो सकते हैं।
ईरान ने भी दिए सकारात्मक संदेश
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के साथ डील होने की संभावना जताई है। उन्होंने माना है कि दोनों देश समझौते के बेहद करीब हैं और जल्दी ही ज्यादा जानकारी दी जाएगी। अब्बास अराघची ने कहा है कि इस्लामाबाद मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग इतना करीब पहले कभी नहीं था, जितना अब है।अराघची ने इस बात पर जोर दिया है कि जब तक समझौते पर सभी चीजें यह फाइनल नहीं हो जाती हैं, तब तक मीडिया को अंदाजा लगाने से बचना चाहिए। इसकी डिटेल सही समय पर लोगों के साथ शेयर की जाएगी। अब्बास अराघची ईरान के विदेश मंत्री और अमेरिका से समझौते के लिए प्रमुख वार्ताकार हैं।
ईरान-अमेरिका तनाव
अमेरिका-इजरायल गठबंधन ने 28 फरवरी को ईरान पर हमले शुरू किए थे। करीब 6 हफ्ते तक लड़ाई के बाद 8 अप्रैल को सीजफायर हुआ और समझौते की कोशिशें शुरू हुई। हालिया दिनों में होर्मुज में तनाव बढ़ने से एक बार फिर लड़ाई शुरू होती दिख रही थी लेकिन गुरुवार को अचानक ट्रंप ने ऐलान कर दिया कि अमेरिका और ईरान में समझौता हो गया है।
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…