वैभव सूर्यवंशी के चक्कर में यशस्वी जायसवाल को भूल न जाना, सिर्फ 32 गेंदों में ठोके 50% रन, खूब उड़ाए चौके-छक्के
Updated on
08-04-2026 12:05 PM
नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बारिश से प्रभावित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 27 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ आरआर ने इस सीजन में जीत की हैट्रिक लगा दी है। यह टीम पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, सातवें पायदान पर मौजूद एमआई को दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। बारिश के चलते मैच की पहली गेंद रात 10 बजकर 10 मिनट पर फेंकी गई। इस दौरान 9-9 ओवरों की कटौती हुई।
हालांकि इस मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी काफी ज्यादा लाइमलाइट में रहे। उन्होंने 14 गेंद में 39 रन बनाए। इसके अलावा महान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पहली बार खेलते हुए पहले ओवर में ही 2 छक्के लगा दिए। लेकिन इस सब के बीच यशस्वी जायसवाल को नहीं भूलना चाहिए, जिन्होंने मुंबई इंडियंस की जमकर धुनाई की है।
यशस्वी जायसवाल ने आरआक के लिए अकेले बनाए 50 प्रतिशत से ज्यादा रन
राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने मुंबई इंडियंस की हालत खराब कर दी। 11-11 ओवर के हुए मैच में राजस्थान ने टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट पर 150 रन ठोक दिए थे। इसमें से 77 रन यशस्वी जायसवाल के बल्ले से आए थे। यानी आरआर के लिए मुंबई के खिलाफ 50 प्रतिशत से ज्यादा रन यशस्वी जायसवाल ने बनाए थे।
वह अंत तक नाबाद भी रहे थे। उन्होंने अपनी 32 गेंद की पारी में 10 चौके और 4 छक्के उड़ाए थे। इस पारी में उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया है। जायसवाल ने आरआर के लिए 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। वह राजस्थान रॉयल्स के लिए 100 छक्के लगाने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।
जायसवाल के सिर पर ऑरेंज कैप
यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब तक 3 मैचों में 2 फिफ्टी के चलते 170 रन बनाए हैं। उनके पास इस वक्त ऑरेंज कैप है। उनके ठीक पीछे 160 रन के साथ दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी हैं।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे का चयन किया गया है। टेस्ट और वनडे टीम का…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…