आज तो मत करो सूर्यकुमार यादव के साथ अन्याय, आखिरी वनडे से पहले नींद से जागो टीम इंडिया
Updated on
15-01-2023 05:11 PM
नई दिल्ली: फिलहाल सभी सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा आनंद ले रहे हैं, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ शुरुआती दो वनडे की प्लेइंग इलेवन में उनकी गैरमौजूदगी ने फैंस को निराश किया है। श्रीलंका के खिलाफ तिरुअनंतपुरम में होने वाले तीसरे और सीरीज के अंतिम वनडे में लोगों का इंतजार खत्म हो सकता है। यदि कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनजमेंट सही मायनों में आगामी वर्ल्ड कप की टीम तैयार करने की कोशिश में हैं तो फिर सूर्यकुमार को आजमाने का इससे अच्छा मौका नहीं होगा। टी-20 क्रिकेट में पिछले छह महीने में तीन शतक जड़ चुके सूर्या आगामी वनडे वर्ल्ड कप में टीम के ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।
विराट को मिले आराम! मसला फिलहाल है कि उन्हें यदि एकादश में शामिल किया जाए तो किसकी जगह? वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को तीसरे मैच में आराम देकर सूर्या के लिए एकादश में जगह बनाई जा सकती है। वर्ल्ड कप के लिए मिडिल ऑर्डर में विराट की जगह सुनिश्चित है। श्रेयस अय्यर ने भी पिछले मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन सूर्या के प्रचंड फॉर्म ने उनकी पोजिशन पर एक और दावेदार खड़ा कर दिया है। ऐसे में विराट को आराम देकर इन दोनों ही बल्लेबाजों को एक साथ मौका देकर टीम मैनेजमेंट दोनों के साथ न्याय कर सकती है।
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…