Select Date:

अस्पताल में डॉक्टर की पिटाई :प्रसव के दौरान महिला की मौत पर हंगामा

Updated on 20-08-2022 07:17 PM

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रसव के लिए आई महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर की जमकर पिटाई की है। हंगामा बढ़ता देखकर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाया। इस दौरान पीड़ित परिजनों ने डॉक्टर्स से माफी मांग ली है। मामला शहर के कोसाबाड़ी में संचालित न्यू कोरबा हॉस्पिटल का है।

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कोसमंदा चांपा में रहने वाली पुष्पा राजराठौर को प्रसव पीड़ा उठने पर परिजनों ने उन्हें शहर के कोसाबड़ी चौक पर संचालित प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान मां और बच्चे दोनों की मौत हो गई। इसे लेकर मृतका के परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि लापरवाही के कारण जच्चा-बच्चा की मौत हुई है। मृतका के ससुर बोले इंजेक्शन लगाने के बाद बहू की हालत खराब हुई और उसकी मौत हो गई।चूंकि 12 साल के बाद महिला मां बनने वाली थी, इसे लेकर परिवार में उत्साह का माहौल था। मौत की खबर सुनते ही सब दुखी हो गए और आक्रोशित होकर विवाद की स्थिति बन गई। ये पूरा हंगामा और विवाद हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।न्यू कोरबा हॉस्पिटल के डॉक्टर शोभराज चंदानी ने बताया कि महिला की हालत अचनाक बिगड़ने और उसकी जान चली गई। उन्होंने कहा कि परिजन चाहते थे कि मृतका का पोस्टमॉर्टम न हो, लेकिन प्रबंधन ने नियमों का हवाला देते हुए इसे जरूरी बताया, ताकि भविष्य में उन्हें किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। साथ ही जरूरी सुविधाओं का भी लाभ मिल सके।

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

अस्पताल में हो रहे हंगामे की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम हरिशंकर साहू ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और विवाद को शांत कराया। रामपुर चौकी में अस्पताल प्रबंधन और मृतका के परिजनों ने लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने कहा कि शव के पोस्टमॉटर्म के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
बिलासपुर। जिले के गांव-गांव और शहर में सुशासन तिहार का सिलसिला जारी है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही योजनाओं का लाभ मिल रहा…
 07 May 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम ताराशिव में आयोजित…
 07 May 2026
गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वनांचल ग्राम मौंहाभाठा में आज सुशासन तिहार के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। 67वें राष्ट्रीय…
 07 May 2026
गरियाबंद । कलेक्टर  बी.एस. उइके ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुशासन तिहार की व्यापक तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक  नीरज चंद्राकर, जिला पंचायत के…
 07 May 2026
गरियाबंद। सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में ग्राम मौंहाभाठा के लगभग 70 वर्षीय नागरिक रामभरोसा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कलेक्टर  बी.एस. उईके ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में…
 07 May 2026
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान (एनआरएलएम) के तहत स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज के एनपीए में हो रहे वृद्धि के निराकरण एवं अन्य वित्तीय समावेशन गतिविधियों से संबंधित विषय…
 07 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग…
 07 May 2026
राजनांदगांव । स्टार्टअप इंडिया डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एण्ड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) अंतर्गत 6 मई 2026 को राजनांदगांव शहर स्थित एक होटल में तेजस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला…
 07 May 2026
राजनांदगांव। जिले में सब्जी की खेती के लिए रूझान बढ़ा है और शासन की किसान हितैषी योजना का असर दिखाई दे रहा है। इसकी एक बानगी सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड…
Advt.