Select Date:

छत्तीसगढ़ी गीतों पर जमकर थिरके दिव्यांग बच्चे:विश्व दिव्यांग दिवस पर हुआ शार्ट मैराथन

Updated on 02-12-2022 07:04 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में विश्व दिव्यांग दिवस पर जागरुकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस आयोजन में दिव्यांग स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा और कला का प्रदर्शन किया। आयोजन में मूक-बधिर बच्चे छत्तीसगढ़ी गीतों की धुन पर जमकर थिरकते नजर आए। इसके साथ ही उनके लिए खेलकूद प्रतिस्पर्धा भी हुई, जिसमें उन्होंने उत्साह से भाग लिया। गुरुवार को जागरूकता सप्ताह के दौरान दिव्यांग बच्चों के लिए शार्ट मैराथन का भी आयोजन किया।

समाज एवं कल्याण विभाग की ओर हर साल की तरह इस साल भी अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के तहत तिफरा स्थित अंध, मूक, बधिर शाला में दिव्यांग बच्चों के लिए खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अलग-अलग वर्ग के बच्चों के लिए गीत-संगीत और नृत्यों का आयोजन हुआ, जिसमें दृष्टिबाधित बच्चों ने सुमधुर गीतों के साथ आकर्षक प्रस्तुति दी और अपनी कला प्रदर्शित की। इसी तरह मूक-बधिर बच्चों ने छत्तीसगढ़ी और फिल्मी गीतों की धुन पर डांस की प्रस्तुति दी।

खेलकूद में भी दिखाई प्रतिभा
स्कूल में दिव्यांग बच्चों के लिए अलग-अलग खेलकूद प्रतिस्पर्धा भी हुई, जिसमें बच्चों ने हिस्सा लिया। समाज कल्याण विभाग के प्रशांत मोकासे ने बताया कि दिव्यांग बच्चों के लिए हुए इस आयोजन में सभी ने अपनी कला प्रदर्शित की। स्थानीय स्तर के प्रतिभागियों का चयन जिला स्तर पर किया गया है। फिर चयनित बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

गुरुवार को दिव्यांग बच्चों के लिए शार्ट मैराथन रैली का भी आयोजन किया। यह रैली नेहरु चौक से शुरू होकर देवकीनंदन चौक होते हुए वाजपेयी मैदान पहुंची। रैली को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयश्री जैन एवं एडीएम ने हरि झंडी दिखाई। दोनों ही अफसर समय से एक घंटा देरी से पहुंचे। इसके चलते दिव्यांग बच्चों और अतिथियों को इंतजार करना पड़ा। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक श्रद्धा एस मैथ्यु, जिला पुनर्वास अधिकारी एपी गौतम, अधीक्षक आश्रयदत्त बीना दीक्षित, सरस्वती रामेश्री, ममता मिश्रा, सत्यभामा अवस्थी, प्रशांत मोकासे, लीलाधर भांगे, प्रशांत द्विवेदी, संजय खुराना,सौरभ दीवान, दीक्षांत पटेल, ज्योति तिवारी, श्वेता दीवान सहित बड़ी संख्या में दिव्यांग बच्चे शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.