Select Date:

अमेरिका में पुलिस से मोहभंग:नई भर्ती के लिए लाखों का बोनस दे रहे विभाग, दूसरे शहरों से बुलाए जा रहे अधिकारी

Updated on 26-12-2022 06:23 PM

अमेरिका में राज्यों और शहरों के पुलिस विभाग अधिकारियों की कमी से जूझ रहे हैं। बड़ी संख्या में इस्तीफों और नई भर्ती के लिए आवेदनों की संख्या में गिरावट के कारण नए लोगों को लुभाने के लिए कई सुविधाओं की घोषणा की गई है। वाशिंगटन के उपनगर फेयरफेक्स काउंटी में भावी अधिकारियों के लिए खास समारोह आयोजित किया जाता है।

लोगों को आकर्षित करने के लिए लाखों रुपए का बोनस
वेस्ट कोस्ट में कुछ एजेंसियां दूसरे विभागों से लोगों को आकर्षित करने के लिए लाखों रुपए बोनस का ऑफर दे रही हैं। कई जगह पात्रता के नियमों को शिथिल किया गया है। हेयरस्टाइल बदलने और टैटू बनवाने की भी छूट दी जा रही है। पुलिस विभागों में अक्सर योग्य उम्मीदवारों की संख्या खाली पदों से ज्यादा रहती थी। अब स्थिति बदल गई है। कोरोना महामारी के बाद पुलिस अफसर बनने के इच्छुक लोगों की संख्या में बहुत गिरावट आई है।

2020 में एक पुलिस अधिकारी के हाथों जार्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस में बदलाव की मांग तेज हुई थी। इसलिए विभागों ने अपनी मार्केटिंग के नए रास्ते निकाले हैं। मांटगोमरी काउंटी के पुलिस प्रमुख मार्कस जोन्स कहते हैं, स्थिति में बहुत बदलाव हो चुका है।

दूसरे शहर के अधिकारियों को बुलाया जा रहा
सिएटल पुलिस के प्रमुख डियाज बताते हैं, पुलिस विभाग को समाप्त करने का अभियान छिड़ने के बाद बहुत अधिकारियों ने नौकरी छोड़ दी थी। उनमें से कुछ अधिकारी बोनस लेकर वापस आ गए हैं। अब सिएटल दूसरी जगह काम करने वाले अपने अधिकारियों को शहर में आने के लिए 30 हजार डॉलर बोनस देता है। नए भर्ती होने वालों को 7 हजार 500 डॉलर बोनस का ऑफर है।

विरोध का असर: पुलिस विभागों में स्टाफ की कमी
पुलिस प्रमुखों का कहना है, देश में पुलिस विरोधी स्वर ठंडे पड़े हैं लेकिन 2020 के आंदोलन का असर अब भी महसूस किया जा सकता है। वाशिंगटन में पुलिस रिसर्च फोरम के एक सम्मेलन में देशभर के पुलिस विभागों के अधिकारियों ने कहा कि वे मुश्किल का सामना कर रहे हैं। अपराधों से लड़ने का इरादा रखने वाले पर्याप्त लोग नहीं मिल रहे हैं। कई विभागों में स्टाफ की भारी कमी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2026
ढाका: बांग्लादेश अपनी वायु सेना के लिए चीनी फाइटर जेट खरीदने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश और चीन के बीच 24 चीनी J-10CE मल्टी रोल…
 23 June 2026
कोलंबो/वॉशिंगटन: अमेरिका भारत के एक और पड़ोसी देश श्रीलंका को सैटेलाइट सर्विलांस सिस्टम देगा। अमेरिका ने श्रीलंका की समुद्री सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।…
 23 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बीते रविवार को ईरान के साथ बातचीत के लिए स्विटजरलैंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बातचीत में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के लिए खुलकर अपना…
 23 June 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले से कुछ दिन पहले एक भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने दो कौमी नजरिए की बात की…
 23 June 2026
ढाका: बांग्लादेश की सबसे बड़ी इस्लामिक राजनीतिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए एक खतरनाक चाल चल रही है। वह इसके लिए भारत विरोधी एजेंडा फैलाने में लगी है,…
 22 June 2026
लंदन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस्तीफा देंगे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्टार्मर इमिग्रेशन और ऊर्जा जैसे दो…
 22 June 2026
इजरायल को युद्ध और संघर्षो के बीच जीने की आदत है। उसके गठन के बाद से शायद ही कोई ऐसा दौर आया हो, जब वह किसी युद्ध, सैन्य अभियान या…
 22 June 2026
बर्गेनस्टॉक: अमेरिका के साथ हो रही बातचीत ईरान के लिए जमकर फायदेमंद साबित हो रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसका खुलासा किया है। अराघची ने बताया…
 22 June 2026
बीजिंग: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान फरवरी में पदभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। इस बार वे पुरानी पंरपराओं को तोड़ते हुए अपनी…
Advt.