क्या मंद हवा ने नेपाल में ले लीं 68 जानें, आखिर उड़ान के 25 मिनट बाद ही कैसे क्रैश हो गया प्लेन?
Updated on
16-01-2023 07:07 PM
काठमांडू: नेपाल के पोखरा में येती एयरलाइंस का एक पैसेंजर प्लेन हादसे का शिकार हो गया। काठमांडू से पोखरा के लिए 68 यात्रियों को लेकर निकला यह विमान लैंडिंग से पहले ही क्रैश हो गया। हादसे में सिर्फ सभी लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही नेपाल के नाम एक और भयानक विमान हादसे का रेकॉर्ड दर्ज हो गया। नेपाल दुनिया का वह देश है जहां पर एयरपोर्ट्स काफी ऊंचाई पर हैं। माना जा रहा है कि इस हादसे की असली वजह स्पीड का गलत आकलन था। इस क्रैश में पांच भारतीयों की भी मौत हो गई है। विमान पर ऑस्ट्रेलिया का भी एक नागरिक सवार था और उनके बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं मिल सकी है।
सबसे खतरनाक क्रैश एविएशन एक्सपर्ट प्रोफेसर रॉन बार्टश को ऐसा लगता है कि येती एयरलाइंस का एयरक्राफ्ट ATR 72 लैंडिंग से पहले ही बीच हवा में रुक गया था। प्लेन पोखरा के रनवे की तरफ बढ़ रहा था जो कि हिमालय पर स्थित है और काठमांडू से करीब 200 किमी पश्चिम में है। हादसे के जो वीडियो सामने आ रहा हैं वो जमीन और बीच हवा दोनों जगहों पर रेकॉर्ड किए गए हैं। इसमें साफ नजर आ रहा है कि पोखरा के नए एयरपोर्ट पर प्लेन लैंडिंग करने वाला था लेकिन 25 मिनट के बाद ही हादसे का शिकार हो गया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि प्लेन तेजी से घूमता है और फिर जाकर क्रैश हो जाता है। रविवार को हुआ हादसा नेपाल 30 दशक में हुआ सबसे खतरनाक क्रैश था।
क्या स्पीड हो गई थी कम प्रोफेसर बार्टश की मानें तो ऊंचाई पर हल्की हवा के बीच और स्थिर रहने के लिए प्लेन को तेज गति से उड़ान भरनी होती है। इस वजह से ही नेपाल में लैंडिंग करना बेहद मुश्किल हो जाता है। उनके शब्दों में, 'यहां पर रनवे काफी चुनौतीपूर्ण है, दुनिया में शायद यहां लैंडिंग सबसे ज्यादा चैलेंजिंग है।' उनका कहना था कि पायलट ले शायद स्पीड कम करने की कोशिश की होगा क्योंकि वह लैंडिंग के लिए तैयार हो रहे थे। एयरपोर्ट के आसपास मौजूद एकदम हल्की हवा की वजह से इंजन बंद हो गए होंगे और इसकी वजह से विमान क्रैश हो गया।
नेपाल में खतरनाक है फ्लाइंग उनका कहना था के नेपाल के इलाके की वजह से फ्लाइंग काफी खतरनाक हो जाती है। ऊंचाई पर हवा बहुत तेज बहती है। साधारणतौर पर एयरक्राफ्ट सीधे एकदम जमीन पर नहीं गिरते हैं। बार्टश के मुताबिक मॉर्डन एयरक्राफ्ट में तो ऐसा बिल्कुल नहीं होता है। उन्होंने बताया कि एयरक्राफ्ट को उड़ने के लिए हवा की जरूरत होती है और नेपाल में 800 मीटर की ऊंचाई पर यह काफी मुश्किल है। उनका कहना था कि यह बात भी सच है कि अगर एयरक्राफ्ट जमीन से ऊपर उड़ रहा होता है तो ऐसा लगता है कि वह काफी तेज है। इस वजह से ही शायद इंजन बंद हो गया होगा।
ढाका: बांग्लादेश अपनी वायु सेना के लिए चीनी फाइटर जेट खरीदने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश और चीन के बीच 24 चीनी J-10CE मल्टी रोल…
कोलंबो/वॉशिंगटन: अमेरिका भारत के एक और पड़ोसी देश श्रीलंका को सैटेलाइट सर्विलांस सिस्टम देगा। अमेरिका ने श्रीलंका की समुद्री सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।…
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बीते रविवार को ईरान के साथ बातचीत के लिए स्विटजरलैंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बातचीत में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के लिए खुलकर अपना…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले से कुछ दिन पहले एक भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने दो कौमी नजरिए की बात की…
ढाका: बांग्लादेश की सबसे बड़ी इस्लामिक राजनीतिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए एक खतरनाक चाल चल रही है। वह इसके लिए भारत विरोधी एजेंडा फैलाने में लगी है,…
लंदन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस्तीफा देंगे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्टार्मर इमिग्रेशन और ऊर्जा जैसे दो…
बर्गेनस्टॉक: अमेरिका के साथ हो रही बातचीत ईरान के लिए जमकर फायदेमंद साबित हो रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसका खुलासा किया है। अराघची ने बताया…
बीजिंग: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान फरवरी में पदभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। इस बार वे पुरानी पंरपराओं को तोड़ते हुए अपनी…