Select Date:

15 फीसदी के प्रीमियम पर हुई धर्मज क्रॉप गार्ड के आईपीओ की लिस्टिंग

Updated on 08-12-2022 06:58 PM

Dharmaj Crop Guard IPO: धर्मज क्रॉप गार्ड के आईपीओ (Dharmaj Crop Guard IPO) की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग हो गई है. आईपीओ प्राइस से 15 फीसदी के प्रीमियम पर शेयर की लिस्टिंग हुई है. बीएसई पर एनएसई पर भी 272 रुपये के भाव पर शेयर की लिस्टिंग हुई है.  कंपनी ने 216-237 रुपये आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स किया था. अच्छे लिस्टिंग के बाद धर्मज क्रॉप गार्ड के शेयर में खरीदारी के चलते शेयर 17.19 फीसदी के उछाल के साथ अब 277 रुपये पर कारोबार कर रहा है. कंपनी का मार्केट कैप 674 करोड़ रुपये हो गया है.

आईपीओ को मिला था शानदार रेस्पांस
आईपीओ को निवेशकों का शानदाप रेस्पांस मिला था. आईपीओ कुल 35.49 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ था. संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व कोटा 48.21 गुना, गैर संस्थागत निवेशकों का कोटा 52.29 गुना और रिटेल निवेशकों का कोटा कुल 21.53 गुना सब्सक्राइब हुआ था. जबकि कंपनी के एम्पलॉयज के लिए रिजर्व कैटगरी 7.48 गुना सब्सक्राइब हुआ था. कुल 80,12,990 शेयर आईपीओ में आवेदन के लिए जारी किए गए थे और 28,43,58,360 शेयर की बोली आई.कंपनी ने आईपीओ के जरिए 251 करोड़ रुपये जुटाये थे. धर्मज क्रॉप गार्ड का आईपीओ 28 से 30 नवंबर, 2022 तक निवेशकों के आवेदन के लिए खुला था. 251 करोड़ रुपये के आईपीओ में 216 करोड़ रुपये फ्रेश इश्यू के तौर पर जुटाये गए हैं वहीं प्रोमोटर्स ने ऑफर फॉर सेल के तहत 35.15 करोड़ रुपये के शेयर्स बेचे हैं.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.