सोने-चांदी में गिरावट के बावजूद जूलरी मार्केट में सुस्ती, केवल शादी वाले घरों में हो रही खरीदारी
Updated on
19-02-2026 01:48 PM
नई दिल्ली: फरवरी के शुरुआती 15 दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोना करीब 16% और चांदी 38% तक सस्ती हुई है। ET के मुताबिक, हालांकि जूलरी शोरूम्स में भीड़ तो है, लेकिन आम ग्राहक अभी भी दाम और गिरने के इंतजार में बड़ी खरीदारी से बच रहा है। उन्हें उम्मीद है कि कीमतें और कम होंगी। बुधवार को दिल्ली के जूलरी बाजार में चांदी 1,000 रुपये की बढ़त के साथ 2.46 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 300 रुपये सस्ता होकर 1,56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस कीमत में सभी तरह के टैक्स शामिल हैं।
Senco गोल्ड एंड डायमंड्स का कहना है कि दाम गिरने के बाद दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ तो बढ़ी है, लेकिन लोग अभी भी फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं और बड़ी खरीदारी करने से बच रहे हैं। कंपनी के MD सुवंकर सेन ने बताया कि लोग अभी हल्के वजन वाली जूलरी ज्यादा खरीद रहे हैं। इस तिमाही में पिछले साल के मुकाबले हमें वैल्यू के हिसाब से 25% की बढ़त की उम्मीद है। अगर वॉल्यूम की बात करें, तो इसमें गिरावट देखने को मिल सकती है।
अभी कौन खरीद रहे?
पॉपले एंड संस के एमडी राजीव पॉपले ने बताया कि बाजार में मांग अभी सिर्फ उन लोगों तक सीमित है, जिनके घर में शादी है। बाकी ग्राहक कीमतों के और गिरने का इंतजार कर रहे हैं। इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि जैसे ही सोने के दाम एक जगह स्थिर होंगे, मांग में फिर से जबरदस्त तेजी आएगी।
क्या आगे भी रहेगी मंदी?
अभी भी बाजार का रुझान सोने के पक्ष में ही है। बीच-बीच में मुनाफावसूली की वजह से कीमतें गिरी हैं, इसमें आगे भी गिरावट आ सकती है। लेकिन दुनिया भर में अनिश्चितता के चलते मांग बनी रहेगी। चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव औद्योगिक मांग और अस्थिर स्वभाव की वजह से है, लेकिन ओवरऑल ट्रेंड अभी भी मजबूत है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
नई दिल्ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्योरिटी की…
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्लोबल मार्केट…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…