हार झेल चुकी मुंबई इंडियंस अब भी प्लेऑफ की रेस में, कोई हल्के में नहीं लेगा, समीकरण समझिए
Updated on
24-04-2026 05:31 PM
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन का पहला मैच जीता। लेकिन उसके बाद उसे लगातार 4 मैचों में हार झेलनी पड़ी। गुजरात टाइटंस को मुंबई ने अपने छठे मैच में 99 रनों के बड़े अंतर से हराया लेकिन 7वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से 103 रनों से हार गई। 7 मैचों के बाद मुंबई के सिर्फ 4 ही पॉइंट हैं।
मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ के समीकरण
आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में अभी मुंबई इंडियंस 8वें नंबर पर है। उसे 7 और मुकाबले खेलने हैं। टीम को प्लेऑफ में आसानी से पहुंचना है तो उसे कम से कम 6 मुकाबले और जीतने होंगे। ऐसे में 16 पॉइंट के साथ मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। 14 पॉइंट्स के साथ ही प्लेऑफ का टिकट मिल सकता है। लेकिन उसके लिए मुंबई को अपना नेट रन रेट बेहतर करना होगा। अभी टीम का नेट रन रेट -0.736 है।
मुंबई पहले ऐसी परिस्थिति देख चुकी
मुंबई इंडियंस के लिए ऐसी स्थिति नई नहीं है। टीम हमेशा से स्लो स्टार्टर मानी जाती है। आधे आईपीएल के बाद ही टीम लय में आती है। आईपीएल 2015 में मुंबई के 7 मैचों में 4 ही पॉइंट थे। अगले 7 में से 6 मैच जीतकर टीम प्लेऑफ में पहुंची और फिर चैंपियन भी बनी। 2014 में ही 7 मैचों में 4 पॉइंट के बाद भी टीम प्लेऑफ तक पहुंच गई थी। पिछले सीजन टीम के 7 मैचों में 6 पॉइंट थे। यहीं से टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही थी।
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती जगत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट आज, शनिवार, 30 मई नई दिल्ली के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स…
इंडियन प्रीमियर लीग के लीग स्टेज में शतक लगाना जितना मुश्किल है, प्लेऑफ जैसे नॉकआउट और दबाव वाले मैचों में सेंचुरी जड़ना उससे कहीं ज्यादा कठिन माना जाता है। प्लेऑफ…