Select Date:

CM हाउस में देसी स्वाद:भूपेश बघेल ने साझा की लाई छांटती पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल की तस्वीर

Updated on 28-11-2022 05:46 PM

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर में देसी स्वाद का तड़का लगता रहता है। रविवार को उन्होंने छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लाई बड़ी के लिए लाई छांटती पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल की तस्वीर साझा की। लिखा, घर मा लाइ बरी बनाए के तइयारी चलत हे। यानी घर में लाई बड़ी बनाने की तैयारी चल रही है।

मुख्यमंत्री ने अपने घर की जानकारी देते हुए दूसरों से भी उनकी तैयारी पूछ ली है। उन्होंने लिखा आपके घर में भी कोंहड़ा बड़ी, रखिया बड़ी और अदौरी बड़ी बन रही होगी। उसके साथ बिजौरी भी बन रहा होगा। लाई बड़ी छत्तीसगढ़ की बहुत लोकप्रिय स्नैक्स है। इसे धान को रेत में भूनकर बनाई गई लाई से बनाया जाता है। इसकी रेसिपी भी काफी आसान है। लाई को कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर नर्म किया जाता है। उसके बाद उसमें तिल, अदरक, मिर्च, लहसून और कभी-कभी दरदरी पिसी लाल मिर्च का पेस्ट और स्वाद के मुताबिक नमक मिलाकर बड़ी बना दी जाती है। सूख जाने पर इस बड़ी को स्टोर कर रख लिया जाता है। यह काफी दिनों तक सुरक्षित रखी जा सकती है।

मुख्यमंत्री के घर बनते रहते हैं ये पकवान

यह पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोई देसी व्यंजन बनाते हुए पत्नी की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली हो। वे अक्सर ऐसी तस्वीरें और सूचनाएं डालते रहते हैं। 26 अगस्त को उन्होंने तीजा-पोला की तैयारियों की तस्वीर डाली थी। इसमें उनकी पत्नी ठेठरी बनाती दिख रही हैं।

लिखा था, हर तीज-त्योहार पर ऐसे ही पकवान बनाती हैं

मुख्यमंत्री ने तीजा-पोला पर लिखा था, श्रीमती जी ने ठेठरी, खुरमी और चूरमा जैसे पारंपरिक पकवान तैयार कर दिए हैं। शादी के बाद से ही मैंने उन्हें हर तीज त्योहार पर इतनी ही लगन से पकवान अपने हाथों से बनाते देखा है।

छत्तीसगढ़ में मौसम के अनुसार बनते हैं पकवान

अभी अगहन माह चल रहा है। इस महीने में चीला, फरा, खीर-पूरी और पूरन-पूरी के भोग से घर आंगन महक उठता है। यह पकवान मां लक्ष्मी का पसंदीदा भोग है। इसलिए श्रद्धालु हर गुरुवार को अलग-अलग भोग तैयार करते हैं। पहले दिन खीर-पूरी बनाई जाती है। इसके पीछे मान्यता है की इस भोग के जरिए मां का अभिवादन किया जाता है।

अभी मां लक्ष्मी की आराधना का पर्व अगहन माह चल रहा है। श्रद्धालुओं द्वारा मां को पकवानों का भोग लगाया जाता है। पर यह बात नहीं पता होगा कि पहले से लेकर अंतिम गुरुवार तक कौन-कौन से भोग लगाकर मां को प्रसन्न् किया जाता है। पहले गुरुवार को श्रद्धालु चावल आटे का चीला बनाते हैं तो कई खीर-पूरी बनाकर भोग लगाते हैं। दूधफरा का भोग दूसरे गुरुवार को लगता है। तीसरे गुरुवार को चीला या खीर-पूरी बनाई जाती है। अंतिम गुरुवार को पूरन-पूरी का भोग लगाते हैं।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.