Select Date:

दिल्ली और मुंबई के बीच आज 'कैपिटल क्लैश', पिच रिपोर्ट के साथ जानें कैसा रहेगा मौसम

Updated on 04-04-2026 12:10 PM
नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का कारवां बढ़ते हुए राजधानी दिल्ली पहुंच चुका है, जहां मेजबान दिल्ली कैपिटल्स (DC) मजबूत दिख रही मुंबई इंडियंस (MI) का सामना करेगी। सीजन-19 में शनिवार को पहला डबल हेडर होगा जहां दिल्ली-मुंबई की टक्कर दिन में होगी। दोनों टीमें सीजन का अपना पहला मुकाबला जीतकर इस मैच में उतर रहीं है। दिल्ली ने जहां लखनऊ सुपर जायंट्स को उन्हीं के घर पर हराया था वहीं मुंबई ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ वानखेड़े पर जीत दर्ज की थी। शनिवार के मैच में जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में बढ़त बनाएगी।

टॉप ऑर्डर पर निगाहें

मुकाबले में दोनों टीमों के टॉप ऑर्डर पर निगाहें होंगी। लखनऊ के खिलाफ दिल्ली का टॉप ऑर्डर नहीं चला था। टीम के टॉप तीन बल्लेबाज केएल राहुल, पाथुम निसांका और नितीश राणा क्रमशः 0, 1, 15 के स्कोर पर ही पविलियन लौट गए थे। टीम ने 26 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद इम्पैक्ट प्लेयर समीर रिजवी (70) और ट्रिस्टान स्टब्स (39*) के बदौलत मुकाबला जीता था
उधर, मुंबई के टॉप ऑर्डर का प्रदर्शन अच्छा रहा था। रयान रिकेल्टन (81) और रोहित शर्मा (78) ने टीम को 148 रन की साझेदारी कर दमदार शुरुआत दिलाई थी। मुकाबले में टॉप ऑर्डर का खेल मैच की दिशा तय कर सकता है। बॉलिंग के मोर्चे पर दिल्ली के पास कप्तान अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के रूप में अनुभवी स्पिनर्स हैं, जबकि मुंबई के पास ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर के रूप में दमदार पेस चौकड़ी है। टीम का स्पिन विभाग फिलहाल कागजों पर कमजोर दिख रहा है जिसे मिल सैटनर से मिल सकती है।

पिच व मौसम

अरुण जेटली स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है। ऐसे में यहां लंबे सिक्स और बड़े स्कोर देखने को मिल सकते है। साल 2021 से इस मैदान पर IPL के 23 मैच हुए है, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसत स्कोर 200 रहा है। मुकाबले में 55 प्रतिशत बारिश की संभावना भी है। आसमान 87% प्रतिशत बादलों से घिरा रहेगा।

गजनफर साबित होंगे एक्स फैक्टर !

मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने अपने युवा अफगान स्पिनर अल्लाह मोहम्मद गजनफर का समर्थन करते हुए उन्हें टीम का 'X - फैक्टर' करार दिया है। मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में बगैर कोई विकेट लिए चार ओवर्स में 51 रन दिए थे। बावजूद इसके उन्हें कोच का भरपूर समर्थन हासिल है।जयवर्धने ने मैच की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'उनका कद इतना अच्छा है कि वह कमाल कर सकते है।' उन्होंने अल्लाह को टीम का एक्स फैक्टर बताया। 20 साल गजनफर बेशक अपने शुरुआती मैच में नहीं चले, टी20 में उनकी इकॉनमी 6.83 है, जो इस फॉर्मेट में काफी अच्छी कही जा सकती है। दिल्ली की पिच पर गजनफर ने लय हासिल की तो मेजबानों के लिए खतरा हो सकता है।

कुछ आंकड़े

1) 30 विकेट निकाले हैं जसप्रीत बुमराह ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ। वह दिल्ली के खिलाफ संयुक्त सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर है।2) 84 रन दूर हैं अक्षर पटेल IPL में 2000 रन के आंकड़े से। वह IPL में 2000 + रन और 100+ विकेट का डबल पूरा करने वाले सिर्फ तीसरे ऑलराउंडर बन सकते है।
3) 1057 रन बनाए है रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ। वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विराट (1154) के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
 03 June 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे का चयन किया गया है। टेस्ट और वनडे टीम का…
 02 June 2026
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में उनके स्टार पेसर आकिब नबी ने अहम भूमिका निभाई थी। नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने की…
 02 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
 01 June 2026
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
 01 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
 01 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
 01 June 2026
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
 31 May 2026
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
Advt.