Select Date:

मानदेय विसंगति को लेकर डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात

Updated on 20-11-2022 04:49 PM

रायपुर

वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टरो तथा जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरो के मध्य मानदेय विसंगति और इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टरों को  दिये जा रहे कम मानदेय को लेकर आईएमए के पूर्व प्रेजिडेंट एवं हॉस्पिटल बोर्ड के प्रेजिडेंट डॉ राकेश गुप्ता के नेतृत्व में जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव से मुलाकात कर इस वेतन विसंगति की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए इसे तत्काल दूर करने का अनुरोध किया।

डॉ राकेश गुप्ता ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में इंटर्न डॉक्टर्स को 12500 मासिक मानदेय दिया जा रहा है वह देश में दिये जा रहे राज्यों में सबसे कम है। वर्ष 2014 के बाद से इसमे किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की गई है। इसके अलावा पीजी रेजिडेंट का स्टाइपेंड भी दूसरे राज्यो से कम है, इसको लेकर कई बार मुलाकात और बैठके हुई है पर अब तक उचित समाधान अब तक नही हुआ है।

जुडो अध्यक्ष डॉ प्रेम चौधरी ने स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव  का ध्यान वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टरो तथा जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरो को दिये जा रहे  मानदेय विसंगति की ओर आकृष्ट कराते हुए बताया कि एमडी / एमएस पास हो जाने के बाद सरकार उनसे 2 वर्ष का बांड करवाती है। उसमें जो मानदेय मिल रहा है वो जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स से भी कम मिलता है ये कैसे संभव है कि जूनियर रेजिडेंट जो अभी पीजी  कर रहे है उसको ज्यादा मानदेय और जो पीजी के बाद एमडी/एमएस कर चुका है और वो सीनियर रेजिडेंट है उसको उसके जूनियर से कम मानदेय। एमडी / एमएस का मानदेय इतना कम कही, देश के किसी राज्य में नही है जितना छत्तीसगढ़ में है। पीजी करने के बाद बांड भी यहां 2 साल है जबकि दूसरे राज्यों में यहां से कम है।

स्वास्थ्य मंत्री ने मुलाकात करने आये डॉक्टरों के प्रतिनिधि मंडल  की मांगो को उचित बताया और उसको वित्त मंत्रालय में भेजने की अनुशंसा की है। बेसिक डिमांड पूरी न होने पर जुडो और इंटर्न एसोसिएशन ने बताया कि मजबूरीवस हड़ताल करना पड़ेगा जिसका असर सीधा मरीजो के इलाज पर पड़ेगा, जिनकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस अवसर पर डॉ अमन अग्रवाल, डॉ गौरव परिहार, डॉ आयुष वर्मा, डॉ व्योम अग्रवाल, डॉ सत्यम जैन, डॉ कंवरजीत, डॉ हिमांशु सिन्हा, डॉ आशुतोष पांडेय एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज यूजी के प्रेजिडेंट डॉ गगनमोहन छाबड़ा उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.